फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Collision between Alto and Bolero, two killed

ऑल्टो और बोलेरो में टक्कर, दो की मौत

Fri, 27 Mar 2020 12:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Collision between Alto and Bolero, two killed
लांडरां/बनूड़। खरड़ से बनूड़ को जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग स्थित गांव तंगौरी के नजदीक अवतार ढाबा के सामने बोलेरो जीप व ऑल्टो कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति व बोलेरो जीप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इस संबंधी थाना सोहाना के एएसआई केवल कुमार ने बताया कि राहुल पांडे पुत्र विजय पांडे उम्र 23 वर्ष, सुरजीत पांडे व रोमी तिवाड़ी वासी मोरिंडा अपनी ऑल्टो कार में दादी की अस्थियां हरिद्वार लेकर जा रहे थे। सुबह 7 बजे के करीब जब वह अवतार ढाबा के नजदीक पहुंचे तो सड़क के बीच पड़े गड्ढे से बचने के चक्कर में कार चालक संतुलन गवां बैठा व कार सामने से आ रही बोलेरो जीप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क किनारे खाई में जा पलटी।
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाया
ढाबे पर खड़े लोगों ने कार सवारों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला व एंबुलेंस के जरिए उनको मोहाली के फेज-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने राहुल पांडे को मृतक घोषित कर दिया। बाकी घायलों को चंडीगढ़ के सेक्टर -32 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया जहां पर घायल रोमी तिवाड़ी ने भी दम तोड़ दिया। सुरजीत पांडे की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआई भेज दिया। बोलेरो जीप का चालक रमेश कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 के जनरल अस्पताल में भर्ती है। एएसआई केवल कुमार ने बताया कि उन्होंने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed