{"_id":"654bec706e9bf51196096d4d","slug":"cms-wife-arrives-at-sports-ministers-reception-congratulates-him-mohali-news-c-71-1-mli1001-7721-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खेल मंत्री की रिसेप्शन में पहुंचीं सीएम की पत्नी, दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खेल मंत्री की रिसेप्शन में पहुंचीं सीएम की पत्नी, दी बधाई
विज्ञापन
डेराबस्सी/मोहाली। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन कौर की शादी की रिसेप्शन पार्टी डेराबस्सी-मुबारकपुर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में हुई। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर विशेष रूप से पहुंचीं और नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। रिसेप्शन पार्टी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण शामिल नहीं हो सके।
वहीं, रिसेप्शन पार्टी में राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, लालजीत सिंह भुल्लर, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व कांग्रेस मंत्री ब्रह्म महिंद्रा और अन्य वीआईपी शामिल हुए और नए जोड़े को बधाई दी। रिसेप्शन पार्टी के लिए पैलेस और उसके आसपास भारी पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सुरक्षा का जिम्मा खुद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने संभाला।
कार्यक्रम में नेताओं ने डाला भंगड़ा
पार्टी के दौरान नेताओं ने नए जोड़े को बधाई देने के बाद कार्यक्रम में भंगड़ा डाला। पैलेस के पास वीआईपी मूवमेंट अधिक होने के चलते आसपास रहने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन मंत्री की शादी होने के चलते कई लोग पैलेस के पास नेता की झलक पाने के लिए दिखे लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें वहां ज्यादा देर नहीं रहने दिया।