फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CM's treatment continues at Fortis, condition stable

Mohali News: सीएम का फोर्टिस में इलाज जारी, हालत स्थित

Thu, 19 Feb 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
CM's treatment continues at Fortis, condition stable
थकावट की शिकायत पर निगरानी में रखा, स्थिति स्थिर; पूछताछ के बाद ही प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अत्यधिक थकावट की शिकायत के चलते एहतियातन फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने देर शाम बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री 16 फरवरी 2026 को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
अस्पताल के अनुसार उनका विस्तृत चिकित्सकीय परीक्षण और जरूरी जांच की गई। सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक सामान्य और स्थिर पाए गए। हालांकि अधिक थकावट की शिकायत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

दिनभर उनके डिस्चार्ज को लेकर चर्चाएं चलती रहीं, लेकिन अस्पताल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है और आवश्यक सपोर्टिव केयर दी जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। वह विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में हैं, जो लगातार स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पूछताछ के बाद ही मरीजों के परिजनों और स्टाफ को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed