{"_id":"68c46fc26e05d323550ca3db","slug":"cmo-gave-information-about-prevention-from-dengue-after-inspecting-phase-9-mohali-news-c-289-1-pkl1100-526-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-9 का निरीक्षण कर सीएमओ ने डेंगू से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-9 का निरीक्षण कर सीएमओ ने डेंगू से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन
मोहाली। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने अपील की है कि लोग अपने घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें। वह आज हर शुक्रवार, डेंगू से लड़ें अभियान के तहत फेज-9 में विभिन्न घरों का निरीक्षण कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से इस जानलेवा बुखार से बचाव के लिए सहयोग मांगा।
उन्होंने कहा कि सभी को जागरूक होने और डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन लोगों को भी इस अभियान में विभाग का सहयोग करना होगा। इस बीच जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। डॉ. जैन ने यह भी कहा कि अगर किसी भी कारण से डेंगू हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। मरीज को किसी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में ले जाना चाहिए। वहां डेंगू की जांच और उपचार बिल्कुल मुफ्त है।
डेंगू बुखार के लक्षण
डेंगू एक बुखार है जो एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज सिरदर्द और तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, हालत बिगड़ने पर नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना, मतली और उल्टी आदि शामिल हैं। डेंगू फैलाने वाले मच्छर खड़े हुए साफ़ पानी जैसे कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, रेफ्रिजरेटर के पीछे की ट्रे, टूटे/फेंके हुए बर्तनों, खाली टायरों और पानी के ड्रम आदि में पनपते हैं। इनमें पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।