{"_id":"60df71d18ebc3e771a30bf55","slug":"cm-sir-turn-off-the-ac-of-the-house-see-how-we-sweat-in-the-scorching-heat-mla-nk-sharma-mohali-news-pkl4187745193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साहब घर के एसी बंद करके देखो, भीषण गर्मी में कैसे पसीने छूटते हैं : विधायक एनके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साहब घर के एसी बंद करके देखो, भीषण गर्मी में कैसे पसीने छूटते हैं : विधायक एनके शर्मा
विज्ञापन
जीरकपुर। भीषण गर्मी में रोजाना दिन-रात बिजली के अघोषित कटों से जीरकपुर शहरी क्षेत्र के लोग परेशान हो चुके हैं। यहां जीरकपुर, बलटाना, पीरमुछल्ला, ढकोली में रोजाना बिजली कट के कारण लोग पूरी रात सड़कों पर टहलकर बिता रहे हैं। पिछले दो दिनों से लगातार अघोषित बिजली कट के चलते हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। शुक्रवार को पंजाब सरकार के खिलाफ धरने में शिअद विधायक एनके शर्मा ने कहा कि सरकारी दफ्तरों के एसी बंद करवाने से पहले मुख्यमंत्री अपने घर के एसी सिर्फ दो घंटे बंद करके देखें तो पता लगेगा कि इस भीषण गर्मी में कैसे पसीने छूटते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने इंडस्ट्रीज को बंद करने का फरमान सुना दिया है। यह सब करने के बाद भी बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हो पाने से साफ जाहिर है कि सरकार के पास कोई योजना नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोग गर्मी में झुलस रहे हैं और पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी के नेता आपसी गुटबाजी को लेकर ही बयान बाजी कर रहे हैं। प्रदेश की जनता इस समय सबसे बुरा दौर देख रही है और इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। इसके अलावा बड़ी संख्या में शहर के रेजिडेंट्स भी बिजली न मिलने से जगह-जगह प्रदर्शन करते दिखे। इससे पहले वीरवार को भी लोगों ने एक्सईएन के ऑफिस का घेराव किया था।
स्थानीय लोगों का कहना कि अगर आधा घंटा बिजली की सप्लाई बहाल की जाती है तो दो-तीन घंटे का कट लगा दिया जाता है। इधर तापमान भी चरम पर है, ऐसे लोगों के पास कोइ विकल्प बचा ही नहीं, परेशान लोग शुक्रवार को मजबूरन सड़कों पर उतर आए। सबसे पहले अकाली दल की ओर से बलटाना के रामलीला ग्राउंड में पंजाब सरकार के खिलाफ दो घंटे सड़क पर टेंट लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया और बलटाना के बाजार में पैदल रोष मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
इस दौरान बिजली कटौती को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ विधायक एनके शर्मा ने कई आरोप लगाए। शर्मा ने कहा कि सरकार ने बिजली की व्यवस्था पहले ही करनी थी। अब अपनी जिम्मेदारी से हाथ पीछे खींचते हुए सरकारी विभागों के समय में बदलाव किया जा रहा है और दफ्तरों के एसी बंद करवाने का ऐलान कर दिया गया है।
रोष में नगर परिषद दफ्तर भी पहुंचे लोग
बलटाना के रामलीला ग्राउंड में सरकार के खिलाफ बिजली कटौती को लेकर एकजुट हुए अकाली दल के जीरकपुर एमसी के पार्षद यादविंदर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, आरती शर्मा, धर्मेंद्र गौतम, कृष्ण पाल शर्मा, पूर्व प्रधान नगर काउंसिल कुलविंदर सोही के अलावा पूर्व पार्षदों में मनीषा मलिक, जतिन अरोड़ा जोन प्रधान, शिअद नेता बीके सिंह के अलावा मार्केट एसोसिएशन से संदीप वर्मा, संजय गिल समेत अन्य लोगों ने पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी की।
वधावा नगर में 15 घंटे गुल रही बिजली
वीरवार की रात बलटाना के लोग परेशान होकर हाईवे जाम करने के लिए भी तैयार थे। यहां वधावा नगर के साथ लगते एरिया में लगातार 15 घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। पानी के लिए भी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। सभी में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष है। उनका कहना है कि एक तो बिजली महंगी है और ऊपर से लंबे कट लग रहे हैं।