{"_id":"57d1c42f4f1c1be9063198ac","slug":"cm-prakash-singh-badal-distribut-offer-letter-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के प्रोग्राम में कुलवंत गुट के पार्षदों को नहीं दी गई एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के प्रोग्राम में कुलवंत गुट के पार्षदों को नहीं दी गई एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Fri, 09 Sep 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
rss leader attack case cm badal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-65 स्थित एसी सब्जी मंडी में ईटीटी टीचरों को नियुक्ति पत्र देने के लिए सीएम प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में वीरवार को एक समागम हुआ। इसमें कुलवंत गुट के कई अकाली पार्षदों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। इससे पार्षदों में रोष है। वहीं, पार्षदों ने तय किया है कि वह भविष्य में होने वाले सरकारी प्रोग्राम में शामिल नहीं होंगे। साथ ही इस मामले को कुलवंत सिंह के समक्ष उठाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-65 स्थित एसी मंडी में सीएम का वीरवार को पौने चार बजे समागम हुआ था। इसके लिए अकाली-बीजेपी पार्षद पहुंचना शुरू हो गए थे। जैसे ही कुलवंत गुट के अकाली पार्षद समागम स्थल पर पहुंचे तो सिक्योरिटी स्टाफ ने पार्षदों को रोक दिया। पार्षदों से लिस्ट में उनका नाम नहीं होने की बात कही गई। इससे पार्षदों के होश उड़ गए। मामला पूरी तरह भड़क गया। इसी बीच कई सीनियर पुलिस कर्मी भी आ गए। वह उन्हें शांत करने लगे। आखिर में पार्षदों ने तय किया है कि प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लेंगे। इन पार्षदों में हरपाल सिंह चन्ना, आरपी शर्मा, जसपाल सिंह, गुरमीत कौर, करमजीत कौर, अरुण गोयल व हरविंदर सिंह समेत कई पार्षद व उनके पारिवारिक मेंबर शामिल थे। पार्षद आरपी ने कहा कि जो सीएम के प्रोग्राम में हुआ। उससे उन्हें काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि उन्होंने तय किया है आगे से किसी भी प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं, पार्षद हरपाल सिंह चन्ना ने बताया कि जानबूझकर उनके नाम पार्षदों वाली लिस्ट से काटे गए थे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सीनियर नेताओं के समक्ष उठाएंगे।
यह दिन काफी लकी, लंबे संघर्ष बाद मिले नियुक्ति पत्र
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने अध्यापकों को नसीहत दी कि वह पूरी ईमानदारी से अपना काम करें। उन्होंने 4500 अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन आपके व राज्य सरकार के लिए बहुत प्रसन्नता व संतोष देने वाला है। क्योंकि राज्य सरकार ने निष्पक्ष चुनाव करने के लिए लंबी प्रक्रिया की है। इसके बाद यह नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं।