फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CM Charanjit Singh Channi son done shopping in Mohali

पंजाब: सीएम के बेटे ने आम लोगों के बीच बैठकर की खरीदारी, अपनी शादी के लिए खरीदी तिल्ले वाली जूती

Thu, 07 Oct 2021 02:59 AM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Oct 2021 02:59 AM IST
सार

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी अक्सर मोहाली के फेज-3बी1 के शोरूम ‘टोर पंजाबी जूती दी’ से ही खरीदारी करती है। ऐसे में सीएम के बेटे नवजीत इसी शोरूम से अपनी शादी में पहनने वाले जूतों की शॉपिंग करने आए थे। वहीं शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि वे आम लोगों के तरह ही शोरूम में आए। 

विज्ञापन
CM Charanjit Singh Channi son done shopping in Mohali
खरीदारी करते सीएम चरणजीत के बेटे नवजीत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फेज-3बी1 के में स्थित ‘टोर पंजाबी जूती दी’ के शोरूम से पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे ने अपनी शादी के लिए दो जोड़ी तिल्ले वाली जूती खरीदी। उक्त स्थान पर वे अपने दोस्तों के साथ अपनी शादी के लिए खरीदारी करने आए थे। जहां उन्होंने अपनी शेरवानी के साथ मेल खाती जूती खरीदी। सीएम के बेटे मोहाली के शोरूम में साधारण व्यक्ति की तरह शॉपिंग करने पहुंचे थे। जहां उन्हें पहचानना किसी के लिए भी मुश्किल था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी अक्सर मोहाली के फेज-3बी1 के शोरूम ‘टोर पंजाबी जूती दी’ से ही खरीदारी करती है। ऐसे में सीएम के बेटे नवजीत इसी शोरूम से अपनी शादी में पहनने वाले जूतों की शॉपिंग करने आए थे। वहीं शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि वे आम लोगों के तरह ही शोरूम में आए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - जालंधर: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, कार के शीशे तोड़कर आधे घंटे में निकाले बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि वे यहां सिर्फ 30 से 35 मिनट तक रहे। उन्होंने पंजाबियों में मशहूर तिल्ले वाली जूती की दो जोड़ी खरीदीं। वे यहां अपने दो दोस्तों के साथ ही आए हुए थे। उनके साथ दो सुरक्षाकर्मी भी शोरूम में साथ रहे। वहीं आम ग्राहकों के बीच बैठकर सीएम के बेटे नवजीत ने अपने लिए अपनी शेरवानी से मिलती टिल्ले वाली जूती खरीदी। उन्होंने तस्वीर खिंचवाने से शोरूम के मालिक को मना कर दिया, वे नहीं चाहते थे उन्हें किसी भी तरह की सोशल मीडिया पर पहचान मिले। उन्होंने एक जोड़ी सिल्वर और एक जोड़ी गोल्डन कलर की जूती खरीदी और लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed