फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CM Bhagwant Mann reached Mohalla Clinic built in Phase-5 of Mohali

Mohali: मोहाली में मोहल्ला क्लीनिक देखने पहुंचे सीएम भगवंत मान, मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया

Sat, 23 Jul 2022 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 04:53 PM IST
सार

पंजाब में बन रहे 75 आम आदमी क्लीनिक में से मोहाली में पांच क्लीनिक तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से तीन बनकर तैयार हो चुके हैं जबकि दो का काम अगस्त के बाद खत्म होगा।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann reached Mohalla Clinic built in Phase-5 of Mohali
आम आदमी क्लीनिक देखने पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सीएम भगवंत मान शनिवार को मोहाली के फेज-5 में बन रहे आम आदमी क्लीनिक का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से क्लीनिक में दी जाने वाले सुविधाओं की जानकारी भी ली। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उनके घरों तक सेहत सेवाएं पहुंचाने की घोषणा को असल रूप देने के लिए पंजाब में 75 आम आदमी क्लीनिक बनाए जा रहे हैं। इनका उद्घाटन 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लुधियाना से किया जाएगा। 

विज्ञापन


पंजाब में बन रहे 75 आम आदमी क्लीनिक में से मोहाली में पांच क्लीनिक तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से तीन बनकर तैयार हो चुके हैं जबकि दो का काम अगस्त के बाद खत्म होगा। सीएम ने मोहाली के फेज-5 में बन रहे क्लीनिक का दौरा किया। मीडिया को क्लीनिक में अंदर नहीं जाने दिया गया। उनके साथ मोहाली के सभी उच्च अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

पूरे पंजाब में 15 अगस्त को 75 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया जाएगा। इन क्लीनिक में इलाज कराने आए मरीजों के 100 तरह के टेस्ट किए जाएंगे। इनमें एक डॉक्टर और चार अन्य स्टाफ मौजूद होगा। 80 किस्म से ज्यादा की दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। मोहल्ला क्लीनिक में इलाज मुफ्त होगा। यहां मरीजों को टोकन सुविधा दी जाएगी। वहीं बुजुर्ग ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आ सकेंगे। अगर किसी मरीज को गंभीर बीमारी है तो उनको रेफर किया जाएगा। - मुख्यमंत्री भगवंत मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed