फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Clothes worth four lakhs stolen from a shop near the police station

Mohali News: थाने के पास ही दुकान से चार लाख के कपड़े चोरी

Wed, 10 May 2023 01:50 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 10 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Clothes worth four lakhs stolen from a shop near the police station
थाने के पास ही दुकान से चार लाख के कपड़े चोरी
विज्ञापन

खरड़ में करीब 12-13 महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सिटी पुलिस स्टेशन के नजदीक घनी आबादी में गांधी बाजार में एक कपड़े की दुकान से ताले तोड़कर 12-13 महिलाएं करीब चार लाख रुपये के कपड़े चोरी करके फरार हो गईं। चोरी की यह वारदात सोमवार को तड़के चार बजे के आसपास हुई है।
जानकारी के मुताबिक बड़े-बड़े झोले लिए सड़कों पर कूड़ा इकट्टा करने के बहाने पैदल आई इन महिलाओं ने पहले कपड़े की इस दुकान के ताले तोड़े और फिर शटर उठाकर दो-तीन महिलाएं दुकान में घुस गईं और बाकी महिलाएं शटर गिराकर दुकान के बाहर ही बैठ गई। दुकान में घुसी महिलाएं कपड़े बटोरकर पैदल ही लांडरां रोड की ओर फरार हो गई। दुकान के मालिक शाहरूख को इस चोरी की वारदात के बारे में तब पता चला, जब वह सुबह दुकान खोलने आया, उसने देखा कि दुकान के ताले ही गायब हैं और अंदर चेक किया तो पाया कि उसका कपड़ों का करीब आधा स्टॉक गायब था। पुलिस स्टेशन के नजदीक ही चोरी की वारदात से बाजार के अन्य दुकानदार हैरान थे क्योंकि पूरी मार्केट में चौकीदार तैनात है जो तड़के चार बजे ड्यूटी करके घर चला गया था। उसके जाते ही उक्त महिलाओं ने चोरी की है।
विज्ञापन

चोरी की यह सारी घटना बाजार में लगे कई सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई है लेकिन घटना के 42 घंटे बीत जाने के बाद भी खरड़ सिटी पुलिस हरकत में नहीं आई है। दुकानदार शाहरूख ने बताया कि 42 घंटे बीत जाने के बाद भी घटनास्थल का दौरा करने की जहमत नही उठाई है। पीडि़त दुकानदार ने बताया कि वह अपनी शिकायत को लेकर थाने के कई चक्कर लगा चुका है लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुन रहा है। उन्होंने अब अपनी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को देने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed