फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Civil hospital shifts, one injured died due to lack of treatment

सिविल अस्पताल हुआ शिफ्ट, इलाज नहीं मिलने से गई एक घायल की जान

Sun, 02 May 2021 03:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital shifts, one injured died due to lack of treatment
मोहाली। सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ईएसआई अस्पताल में शिफ्ट हो जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन सभी इंतजामों का दावा कर रहा है, लेकिन लोगों को जो दिक्कत हो रही है इसका उसके पास कोई जवाब नहीं है। सबसे बड़ी समस्या ईएसआई अस्पताल का दूरदराज इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के इलाके में शिफ्ट होना है, जहां सार्वजनिक परिवहन की सुविधा भी नहीं है। शनिवार को अस्पताल दूर होने की वजह से एक व्यक्ति को समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए यहां से ओपीडी और इमरजेंसी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। फेज-6 में सिविल अस्पताल की इमारत ऐसी जगह है, जहां सार्वजनिक परिवहन के तौर पर बस और ऑटो जैसी सुविधा मौजूद है। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में ईएसआई अस्पताल शहर से दूर तो है ही, वहां तक लोगों के आने-जाने के लिए किसी तरह की सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं है। रास्ते भी खस्ता हाल हैं। ऐसे में वहां तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन

शनिवार को एक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को लेकर उसके परिजन फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी और ओपीडी शिफ्ट हो जाने के कारण उसे बिना प्राथमिक उपचार के ईएसआई अस्पताल भेज दिया गया। परिजन जब उसे लेकर वहां पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ईएसआई अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीज भी स्टाफ कम होने के कारण परेशान नजर आए। आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ये लोग जानकारी न होने के कारण पहले फेज-6 गए, जहां से उन्हें ईएसआई अस्पताल जाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. एचएस चीमा ने कहा कि सिविल अस्पताल परिसर से जच्चा-बच्चा विभाग को छोड़कर सभी सेवाएं ईएसआई अस्पताल में शिफ्ट कर दी गई हैं। सिविल अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। काफी स्टाफ टीकाकरण अभियान में जुटा है। कोविड ड्यूटी कर रहा स्टाफ दूसरे मरीजों को नहीं संभाल सकता। फिर भी हम प्रयास कर रहे हैं कि किसी मरीज को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed