फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City Council sanitation workers expressed their anger over not making it permanent

स्थायी नहीं करने पर नगर काउंसिल के सफाई कर्मियों ने जताया रोष

Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
City Council sanitation workers expressed their anger over not making it permanent
जीरकपुर। नगर काउंसिल इंप्लाइज सफाई कर्मचारी यूनियन एटक की ओर से कर्मचारियों को स्थायी (पक्का) करने में हो रही देरी को लेकर रोष जताया। यूनियन ने इस संबंधी एक मांग पत्र नगर काउंसिल के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों और ईओ गिरीश वर्मा को देते हुए सफाई सेवकों को जल्द स्थायी करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 15 नवंबर तक उनको पक्का नहीं किया गया तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंधी सफाई सेवक यूनियन के प्रधान प्रदीप सूद और दफ्तरी प्रधान रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सभी सरकारी कार्यालयों के उच्च अधिकारियों को सब कमेटी बनाने के लिए पॉवर देते हुए सभी दर्जा चार के कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर सरकार तक पहुंचाने का आदेश दिया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि दर्जा चार कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कराकर पंजाब भर की नगर काउंसिल और नगर निगम अपने आधार पर सब कमेटी बनाकर नौकरी दे सकती हैं। लेकिन इसके बावजूद नगर काउंसिल जीरकपुर के अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। कर्मचारियों की पक्की नौकरी के संबंध में कई बार यूनियन नेता प्रदीप कुमार सूद और रविंदर पाल सिंह अपनी टीम के साथ प्रधान नगर काउंसिल के उदयवीर सिंह ढिल्लों और ईओ गिरीश वर्मा से मिल चुके हैं। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने के बजाय हर बार की तरह झूठे दिलासे ही दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में दीवाली के शुभ मौके पर फरीदकोट नगर काउंसिल की ओर से अपने कर्मचारियों को पक्का करते हुए नियुक्ति पत्र बांट दिए गए हैं। उन्होंने इस पहल के लिए यूनियन की ओर से फरीदकोट नगर काउंसिल के प्रधान और सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने जीरकपुर नगर काउंसिल के प्रधान और अधिकारियों की निंदा करते हुए सवाल किया है कि अगर फरीदकोट नगर काउंसिल कर्मचारियों को पक्का कर नियुक्ति पत्र दे सकती है तो वह क्यों नहीं कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दे रही है। इसको लेकर उन्होंने बैठक करके फैसला लिया है कि अगर नगर काउंसिल जीरकपुर की ओर से 15 नवंबर तक उनको पक्का करके नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया तो 15 तारीख को दोपहर बाद से ही सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, इसकी पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों और काउंसिल प्रधान की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महासचिव सतीश भाटली, उपाध्यक्ष संतरेस बोहीत, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सलाहकार प्रदीप बिशनपुरा, कैशियर रवि सूद, उप सलाहकार प्रदीप, एजेंडा सचिव सफी अली, कार्यालय सचिव सूरज, भारत भूषण, सहायक कैशियर अमित मेहरोलिया, बृजपाल सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed