फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City Council Road remains jammed due to vehicles parked on the roads, people upset

सड़कों पर वाहन खड़े होने से नगर काउंसिल रोड रहती है जाम, लोग परेशान

Sat, 13 Nov 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
City Council Road remains jammed due to vehicles parked on the roads, people upset
जीरकपुर। शहर का नगर काउंसिल और तहसील दफ्तर एक ही इमारत में होने और इनके एकदम सामने ही जीरकपुर थाना यह तीनों एक ही सड़क पर होने के कारण यहां पर अक्सर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इस कारण यहां पर थोड़ी सी दूर जाने के लिए भी लंबे समय तक वाहन फंसे रहते हैं। यहां पर अधिक लंबा जाम उस समय लग जाता है जब इस सड़क पर कोई बड़ा वाहन आ जाता है। इतना ही नहीं नगर काउंसिल की इमारत के साथ ही शहर का श्मशान घाट भी बना है। वहीं इसी सड़क पर एक मंदिर और एक गुरुद्वारा भी है, जहां लोगों का आनाजाना स्वाभाविक है। इन सब के कारण इस सड़क पर भारी संख्या में वाहन पहुंचते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीरकपुर के तहसील और नगर काउंसिल दफ्तर में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि यहां वाहनों से पहुंचने वाले लोगों के कारण लंबा जाम लग गया। जिसे सुचारू करवाने के लिए एसएचओ जीरकपुर और पुलिस मुलाजिमों को थाने से बाहर निकलकर जाम को क्लीयर करवाना पड़ा। यहां लगने वाले जाम का कारण सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े किए गए वाहन हैं। इन संस्थानों में काम करवाने आने वाले लोग जब अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं तो दूसरे वाहनों को निकलने के लिए जगह बहुत कम रह जाती है। लोग बिना सोचे ही कहीं भी वाहन पार्क कर देते हैं और घंटों तक वापस नहीं आते। इस कारण दूसरे लोगों के लिए समस्या खड़ी हो जाती है। शुक्रवार को यहां करीब 2 बजे जाम लगा हुआ था जैसे ही पुलिस की गाड़ी किसी काम से बाहर जाने के लिए निकली तो उसके लिए जगह ही नहीं थी। इस पर खुद एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ थाने से बाहर आए और अपने मुलाजिमों के साथ मिलकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसी दौरान यह भी देखने को मिला कि इसी सड़क से श्मशान घाट तक जाने के लिए एक शव वाहन भी इसी जाम में फंसा हुआ था। जो काफी देर बाद आगे श्मशान घाट तक जा पाया। अगर इसकी जगह कोई एंबुलेंस होती और उसमें मरीज होता तो किसी की जान आफत में आ सकती थी। इस सड़क के दोनों ओर बने घरों में रहने वाले लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि यहां पर लगने वाले जाम का स्थायी हल निकाला जाए।
विज्ञापन

नगर काउंसिल दफ्तर का एक एंट्री गेट बंद होने से ज्यादा दिक्कत
वहीं, इस सड़क पर जाम लगने का एक कारण नगर काउंसिल का बंद किया गया एक गेट भी है। क्योेंकि इस गेट के बंद रहने के कारण जब वाहन अंदर आते-जाते हैं तो एक-दूसरे के सामने से निकलने का इंतजार करते हैं। इसके लिए अंदर जाने वाले वाहनों को सड़क पर खड़े रहकर ही दूसरे वाहन के गुजरने के बाद अंदर जाने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया जाम से छुटकारे का विकल्प
इस सड़क पर कोहिनूर ढाबे के पास से एंट्री है और आखिर में श्मशानघाट है। इस सड़क पर घुसते ही बायीं ओर एक बड़ी रिहायशी सोसायटी है और इससे आगे दोनों ओर दुकानें और लोगों के घर बने हुए हैं। इसके साथ ही नगर काउंसिल और तहसील की बड़ी इमारत है और इसके ठीक सामने जीरकपुर पुलिस थाना है। यहां पर काम के लिए लोगों को भारी संख्या में वाहनों में बैठकर आना जाना रहता है। इतना ही नहीं इससे आगे एक गोशाला और श्मशानघाट भी है। पुलिस थाने के साथ ही इस इलाके का मंदिर है और इससे पहले दुकानों के बीच गुरुद्वारा भी बना है। इन सबके कारण यह सड़क काफी व्यस्त रहती है। वहीं स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि अगर इस सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात पानी है तो इसके लिए इस सड़क पर कहीं भी एक बड़ी पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। तभी जाकर यहां लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है। साथ ही नगर काउंसिल दफ्तर में जो एंट्री वाला गेट बंद पड़ा है उसे खोल देना चाहिए, इससे भी बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि जब से यहां से यह सभी दफ्तर आए हैं जाम ही जाम रहता है। पुलिस थाने में लाए जाने वाले चोरी और हादसों में क्षतिग्रस्त वाहन भी बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे तक खड़े रहते हैं, इन्हें भी यहां से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि इस सड़क से तहसील तक आने-जाने का एक ही रास्ता है, इसलिए यहां पर एक बड़ी पार्किंग की सख्त जरूरत है, तभी ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकती है।
हर व्यक्ति सही तरीके से अपने वाहन पार्क करें
हम तो अक्सर जाम को खुलवाने में लोगों की मदद करते हैं। लेकिन लोग खुद अपने लिए समस्या खड़ी कर देते हैं। अगर हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर वाहन सही तरीके से पार्क करें तो जाम लगने का मतलब ही नहीं बनता। दूसरी बात हमारे केस प्रॉपर्टी वाहनों के लिए हमने नगर काउंसिल से जगह के लिए लिखित में मांग की है। जैसे ही हमें जगह मिल जाती है, हम यह वाहन यहां से शिफ्ट कर देंगे। - एसएचओ ओंकार सिंह बराड़।

हाउस में भेज रखा है पार्किंग के लिए जगह का प्रस्ताव
यहां पर जाम लोगों की वजह से ही लगता है, जो गलत तरीके से पार्किंग कर देते हैं। इसके लिए लोगों को समझाया भी जाता है। थाने की पार्किंग के लिए जगह देने के लिए प्रस्ताव हाउस में भेजा हुआ है। देखते हैं कब तक हाउस से मंजूरी मिलती है। एक एंट्री गेट खोलने का विचार अच्छा है इस पर विचार किया जा सकता है। -गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed