फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City council removed illegal occupation

नगर परिषद ने अवैध कब्जे हटाए

Sat, 28 Dec 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
City council removed illegal occupation
खरड़। खरड़ नगर परिषद ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सन्नी एंक्लेव में वेरका चौक के निकट दुकानों के बाहर से अवैध कब्जों को बलपूर्वक हटाया।
विज्ञापन

नगर परिषद के ईओ कुलबीर सिंह बराड़ के निर्देश पर सहायक म्यूनिसिपल इंजीनियर अमित कुमार, राजेश कुमार, सैनेटरी इंस्पेक्टर हरदर्शन सिंह की टीम ने लगभग एक दर्जन कर्मचारियों को साथ लेकर इस अभियान की शुरुआत की। नगर परिषद की इस कार्रवाई से सन्नी एंक्लेव की मार्केट में भगदड़ मच गई और लोग दुकानों के बाहर रखा अपना सामान उठाकर अंदर रखने लगे। नगर परिषद के कर्मचारियों ने अनेक दुकानों के बाहर अवैध तौर पर लगाए खाने के स्टालों का सामान कब्जे में ले लिया। वहीं सड़क के दूसरी ओर अवैध तौर पर बैठे सब्जी वाले, मूंगफली वालों का सामान भी नगर परिषद ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा की जा रही कार्रवाई को देखकर अनेक रेहड़ी वाले अपनी रेहड़ियों समेत मौके से फरार हो गए। दुकानों के बाहर अवैध तौर पर 20 फुट तक शेड लगाकर अवैध कब्जा किए दुकानदारों ने अपने शेड कल सुबह तक स्वयं हटाने का भरोसा नगर परिषद के अधिकारियों को दिया। इस पर नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि अगर कल तक ऐसा नहीं किया तो नगर परिषद स्वयं इन्हें बलपूर्वक हटा देगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलबीर सिंह बराड़ तथा सैनेटरी इंस्पेक्टर हरदर्शन सिंह ने कहा कि शहर में अवैध कब्जों को हटाने के लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और कार्रवाई के दौरान जब्त किया सामान लोगों नहीं लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी एंक्लेव मार्केट में अवैध कब्जों को हटाते हुए खरड़ नगर परिषद के कर्मचारी।
फोटो नंबर- 27 खरड़-फोटो नंबर 04
फोटो कैप्शन- लापता प्रकाश की फाईल फोटो।
फोटो नंबर- 27 खरड़-फोटो नंबर 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed