फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City buses are needed, but tourists are also disappointed

Mohali News: सिटी बस की दरकार, पर्यटक भी हैं निराश

Sun, 21 Sep 2025 12:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
City buses are needed, but tourists are also disappointed
मोहाली। शहर के अंदरूनी इलाकों में सीटीयू बसों का परिचालन नहीं होने और शहर की अपनी सिटी बस सेवा नहीं होने की वजह से स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने सिटी बस सेवा प्राथमिकता के तौर पर शुरू करने की मांग की है। शहर के निवासी और आगंतुक दोनों ही इस सुविधा के अभाव से प्रभावित हैं। शहर के फेज-4, फेज-3बी1, फेज-7, फेज-3बी2 और अन्य आंतरिक इलाकों और नए सेक्टरों में सीटीयू की बसें सीधी नहीं पहुंचती हैं।
विज्ञापन

इस कारण कामकाजी पेशे के लोगों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को रोजाना ऑटो-रिक्शा, कैब या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जो उनके लिए आर्थिक बोझ बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर शहर के हर हिस्से तक लोकल बस सेवा पहुंचा दी जाए तो यातायात का दबाव भी कम होगा और लोगों को सुरक्षित सुविधा मिलेगी। बाहर से मोहाली आने वाले यात्रियों को भी सीधी बस सेवा न होने के कारण अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द मोहाली के लिए लोकल बस सेवा शुरू की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन



एरोसिटी तक नहीं है बस सेवा
मुख्य सड़कों पर तो बसें हैं, लेकिन अंदरूनी इलाकों जैसे सेक्टर-70, 80, 90, एरोसिटी तक पहुंचने के लिए कोई सीधी सेवा नहीं है। जो बस आती भी है उनका समय भी काफी देर से है। इससे न केवल समय बर्बाद होता है, बल्कि यात्रा लागत भी दोगुनी हो जाती है। -आयुष शर्मा, निवासी फेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन




सिटी बस चलाई जाए
हम जैसे विद्यार्थियों के लिए रोजाना कैब या ऑटो का खर्च उठाना मुश्किल होता है। एक बस सेवा हमारी पढ़ाई और आवाजाही को काफी आसान बना सकती है। सीटीयू बसों का विस्तार हो या शहर की अपनी बस सर्विस हो। -यशमीत सोढी, कॉलेज विद्यार्थी




सिटी बस की कमी खली
मोहाली आकर अच्छा लगा, लेकिन अंदरूनी इलाकों में जाने के लिए सिटी बस की कमी ने यात्रा को मुश्किल बना दिया। इतनी गर्मी में पैदल चलना मुश्किल होता है। बाहर वाला देखकर ऑटो वाले भी मनमाना दाम वसूलते हैं। - शांभवी मिश्रा, निवासी गाजियाबाद



पर्यटकों को होगा फायदा
शहर की परिवहन व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। स्थानीय बस सेवा शुरू होने से न केवल निवासियों को बल्कि पर्यटकों को भी फायदा होगा। अभी तक तीन जगह गए हैं। एक जगह से दूसरी जगह जाने में ही अब तक 500-600 रुपये लग गए। बस होती तो यही सफर में खर्च किया पैसा कुछ खरीदने में या खाने में लगाते। -नीलेश शर्मा, निवासी गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed