{"_id":"61522ec38ebc3e2be403cb8f","slug":"children-and-women-also-gave-full-support-on-the-call-of-bharat-bandh-mohali-news-pkl428236123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद के आह्वान पर बच्चे और महिलाओं ने भी दिया भरपूर समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद के आह्वान पर बच्चे और महिलाओं ने भी दिया भरपूर समर्थन
विज्ञापन
जीरकपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद की कॉल का असर पूरे भारत में दिखाई दिया। सुबह 6 बजे से ही किसान धरने पर बैठ गए थे और इनके साथ बच्चे और महिलाएं भी धरने के निर्धारित समय शाम 4 बजे तक डटी रहीं। किसान आंदोलन का असर पंजाब हरियाणा में ज्यादा दिखाई दिया। इस दौरान इमरजेंसी और जरूरी काम के लिए जाने वालों को बिल्कुल परेशानी नहीं होने दी गई। साथ ही रेल मार्ग भी बंद रखा गया। जीरकपुर के सिंघपुरा चौक, पटियाला चौक, नाभा गांव, छत लाइट प्वाइंट और अजीजपुर टोल प्लाजा पर भारी संख्या में किसान समर्थक मौजूद रहे।
इस बार किसान नेताओं की ओर से भारत बंद के लिए कुछ खास हिदायतें दी गई थी। इसके चलते आम जनता को परेशानी नहीं हुई। वहीं, सोमवार को सड़कों पर न तो ज्यादा ट्रैफिक दिखाई दिया और न ही लोग परेशान हुए। क्योंकि भारत बंद का प्रचार करीब 15 दिन पहले ही कर दिया गया था। इस कारण सोमवार को भारत बंद के दौरान ज्यादातर लोग घरों में ही रहे।
बॉक्स
दुकानदारों, व्यापारियों, मजदूरों और सफाई कर्मियों ने दिया समर्थन
भारत बंद की कॉल पर तकरीबन सभी वर्गों में दुकानदारों, व्यापारियों, मजदूरों, सफाई कर्मियों ने पूर्ण तौर पर समर्थन दिया। इस दौरान जीरकपुर और आसपास की सभी मार्केट, बिल्डरों के दफ्तर, प्राइवेट स्कूल, मजदूरों, सफाई कर्मियों आदि की ओर से अपने काम बंद रखे गए और धरने में शामिल हुए। वहीं, 4 बजे के बाद लोगों ने दुकानें और बाजार आदि भी खोले।
विज्ञापन
बॉक्स
एक मंच पर दिखीं राजनीतिक पार्टियां
जीरकपुर में भारत बंद के दौरान अकाली, कांग्रेसी और आम आदमी के नेता भी धरने में एक ही मंच पर दिखाई दिए। जिसमें हलका डेराबस्सी के शिअद विधायक एनके शर्मा भी अपने पार्षदों और समर्थकों के साथ कोहिनूर ढाबे पर धरने में मौजूद रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी से बीबी सरबजीत कौर, कमलजीत लोहगढ़ अपने साथियों समेत धरने में मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। हालांकि बहुत से लोगों ने इसे आने वाले विधान सभा चुनावों से प्रेरित बताया। वहीं, किसान समर्थकों का यह भी कहना है कि भले सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावों को लेकर एक मंच पर हैं। इससे यह साबित होता है कि अब किसानों की जीत पक्की है।