{"_id":"678d625b7d489de3300d5350","slug":"child-labor-was-done-in-car-washing-center-case-registered-against-the-operator-mohali-news-c-71-1-mli1005-124523-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कार वाशिंग सेंटर में बाल मजदूरी करवाई, संचालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कार वाशिंग सेंटर में बाल मजदूरी करवाई, संचालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना थाना पुलिस ने पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहेब्लीटेशन कैंपेनिंग प्रोग्राम के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स की शिकायत पर बाल मजदूरी करवाने के आरोप में एक कार वाशिंग सेंटर के संचालक पर केस दर्ज किया है।
आरोप है कि उसने बाल एवं किशोर निषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 की धारा 3 का उल्लंघन किया है। आरोपी की पहचान रजनीश कुमार के रूप में हुई है, इसका सोहाना में अंश मोटर्स के नाम से कार वाशिंग सेंटर है जो 12 साल के बच्चे से बाल मजदूरी करवा रहा था। बच्चे को टास्क फोर्स ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि टास्क फोर्स कमेटी ने सोहाना में बाल मजदूरी के खिलाफ दुकानों का औचक निरीक्षण किया तो इस दाैरान पता चला कि उक्त कार वाशिंग सेंटर में एक 12 साल के बच्चे से बाल मजदूरी करवाई जा रही थी। उसका आधार कार्ड देखा तो उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी भी रजनीश कुमार को थी। उन्होंने रजनीश कुमार के खिलाफ सोहाना थाने में केस दर्ज करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के बाद रजनीश कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। टीम बच्चे को अपने साथ ले गई है।