फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Child dies after falling in tank while playing in Nayagaon

नयागांव में खेलते हुए तीन साल की बच्ची की पानी की टंकी में गिरने से मौत, पिता पीजीआई में है कार्यरत

Fri, 07 May 2021 02:43 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Child dies after falling in tank while playing in Nayagaon
नयागांव। आदर्शनगर में साढ़े तीन साल की बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मां काम में व्यस्त थी जबकि बेटी खेल रही थी। बच्ची के पिता पीजीआई में लैब टेक्नीशियन हैं।
विज्ञापन

नयागांव स्थित आदर्श नगर निवासी बजिंदर कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह वह काम पर गए थे। दोपहर 2:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि आपकी छोटी बेटी पानी की टंकी में गिर गई है। उनकी पत्नी व बड़ा बेटा घर में किसी काम में व्यस्त थे। उन्होंने पड़ोसी से कहा, बेटी को तुरंत पीजीआई ले आओ। पड़ोसी व उनकी पत्नी पानी से निकालकर बेटी को पीजीआई ले गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि कोरोना काल में यह तीसरा मौका है, जब खेलते समय तालाब या टंकी डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पहले खरड़ के पास एक तालाब में बच्ची की डूबने से मौत हुई थी। उस मामले में गांव की पंचायत पर केस दर्ज हुआ था। इसी तरह एक मामला कुराली के पास आया था। उस मामले में मृतक बच्चे के परिजनों को सरकार ने मुआवजा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed