फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chief Minister Mann became strict against Tehsildars, said- Government will not bow down before corrupt officers

Mohali News: तहसीलदारों के खिलाफ सख्त हुए मुख्यमंत्री मान, बोले-भ्रष्ट अफसरों के आगे नहीं झुकेगी सरकार

Wed, 05 Mar 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Mann became strict against Tehsildars, said- Government will not bow down before corrupt officers
मोहाली/खरड़/डेराबस्सी/जीरकपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदर्शनकारी तहसीलदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। उन्होेंने मंगलवार को साफ तौर पर कहा कि राज्य सरकार भ्रष्ट अफसरों के आगे नहीं झुकेगी, जो कि अवैध वसूली के आरोपों में पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को खरड़, बनूड़, डेराबस्सी और जीरकपुर की तहसीलों में प्राॅपर्टी की रजिस्ट्रियों का काम शुरू करवाने के लिए पहुंचे और जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई के कारण सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। आप सरकार भ्रष्टाचार के सामने नहीं झुकेगी। उन्हें इस बात का दुख है कि सामूहिक छुट्टी पर गए ये अधिकारी भ्रष्टाचार के लिए लाइसेंस मांग रहे हैं। इन भ्रष्ट और घमंडी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। जो राजस्व अधिकारी सरकार पर दबाव बनाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में नए तहसीलदार और राजस्व अधिकारी भर्ती करेगी जिसके लिए कैबिनेट में एजेंडा लाया जाएगा।
विज्ञापन


भगवंत सिंह मान ने साफ कहा कि यह अधिकारी आम लोगों को हर रोज परेशान करते हैं, पर इन्हें और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। मंत्री मान बोले कि सामूहिक छुट्टी पर गए इन अफसरों को एक बात समझ लेनी चाहिए कि छुट्टी के बाद उन्हें कब और कहां जॉइन करना है, इसका फैसला अब लोग करेंगे। राज्य सरकार के पास ऐसी चालों से निपटने के लिए प्लान-बी तैयार है और अगर जरूरत पड़ी तो सरकार तहसीलदारों की शक्तियां शिक्षकों और प्रोफेसरों को देने से भी पीछे नहीं हटेगी ताकि रजिस्ट्रियों का कामकाज निर्बाध जारी रखा जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार हर कीमत पर आम लोगों के हित सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है और हमारी शराफत को कोई कमजोरी समझने की हिम्मत न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार नहीं करेंगे रजिस्ट्री तो कानूनगो को सौंपी जिम्मेवारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारियों की सामूहिक छुट्टी के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए पीसीएस अधिकारी, कानूनगो और सीनियर सहायक (जो नायब तहसीलदार की तरक्की के लिए सभी विभागीय परीक्षाएं पास कर चुके हैं) को तहसीलों का काम जारी रखने के लिए सब-रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ताकत लोगों के हाथ होती है और उनकी सरकार किसी को भी, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, को लोगों के लिए परेशानियां खड़ी नहीं करने देगी। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तहसीलों में काम नहीं रुकेगा और जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों का काम बेरोक जारी रहेगा। अगर तहसीलदार काम नहीं करेंगे तो उक्त अधिकारी इसकी जिम्मेवारी लेंगे।

मोटी तनख्वाह ले रहे अफसर सेवाएं जीरो

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अफसर राज्य सरकार से मोटी तनख्वाह ले रहे हैं, पर लोगों को सेवाएं नहीं दे रहे। यह सहन नहीं किया जा सकता, क्योंकि लोकतंत्र में लोग सबसे ऊपर हैं और अधिकारी उनके प्रति जवाबदेह हैं। मंत्री मान ने कहा कि अगर ये अधिकारी सामूहिक छुट्टी पर जाना चाहते हैं और काम नहीं करना चाहते तो राज्य सरकार के पास बहुत सारे बेरोजगार नौजवान हैं जो पहले ही उनकी जगह काम करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


10 दिनों तक तहसीलों में करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 दिनों के लिए वे काम को सुचारू बनाने के लिए राज्य भर की विभिन्न तहसीलों का दौरा करेंगे। तहसीलदार भ्रष्ट तरीकों से कई पीढि़यों के लोगों को परेशान कर रहे हैं। यह पूरी तरह से अनुचित और अवांछनीय है। राज्य सरकार इन अधिकारियों को मनमानी नहीं करने देगी। सीएम ने कहा कि विभिन्न किसान यूनियनों के बीच क्रेडिट वार चल रही है जो समानांतर सरकार चलाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने फिर कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने के लिए हमेशा तैयार है। हालांकि, भगवंत सिंह मान ने कहा कि रेलों या सड़कों को रोककर आम लोगों को परेशानी में डालने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed