फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chief Minister handed over appointment letters to 2047 women teachers on Women's Day

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने 2047 महिला शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Wed, 10 Mar 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister handed over appointment letters to 2047 women teachers on Women's Day
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते इस बार पंजाब सरकार की ओर से महिला दिवस डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। जिले के 63 स्कूलों में बनाए गए केंद्रों पर शिक्षकों सहित स्थानीय महिलाओं को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया और इस दौरान 2047 महिला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी जारी किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए महिला शिक्षकों सहित कोरोना काल के दौरान महिलाओं की ओर से की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिलाओं के लिए आठ नई योजनाओं की सौगात देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्घ है। इसके मद्देनजर आठ योजनाओं की शुरूआत की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2047 महिला शिक्षकों को डिजिटल नियुक्ति पत्र जारी किए। इसके साथ ही 181 साझी शक्ति हेल्पलाइन और पुलिस हेल्पडेस्क का उद्घाटन करने की भी औपचारिक शुरूआत की।
विज्ञापन

कोरोना के चलते इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य समारोह आयोजित नहीं करवाया गया। कोरोना काल में राज्य के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सुचारू रूप से शिक्षा मुहैया करवाने सहित चिकित्सा क्षेत्र के अलावा समाज सेवा में महिलाओं की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयासों की बात करते हुए कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज का आधार बन सकती है। मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए 11 शहरी क्षेत्र के और 52 ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का चयन किया गया था। जहां शिक्षकों सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed