{"_id":"648a29c21f382fc891089199","slug":"chicken-counter-broken-with-tractor-in-dispute-with-neighboring-shopkeeper-mohali-news-c-71-1-mli1001-1753-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस 25 को चप्पड़चिड़ी में मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस 25 को चप्पड़चिड़ी में मनाया जाएगा
विज्ञापन
मोहाली। चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह-ए-जंग में 25 जून को बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। यह फैसला बुधवार को गुरुद्वारा समन्वय समिति और शिअद नेताओं की बैठक में किया गया। समिति के प्रधान जोगिंदर सिंह सोंधी के नेतृत्व में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में हुई बैठक में शिअद के प्रधान सेवादार परविंदर सिंह सोहाना और गुरुद्वारा अंब साहिब के प्रबंधक गुरबख्श सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शहीदी दिवस संबंधी जानकारी देते हुए गुरुद्वारा समन्वय समिति के अध्यक्ष जतिंदर सिंह सोंधी और हलका मोहाली के मुख्य सेवादार परविंदर सिंह सोहाना ने बताया कि 23 जून को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा साहिब फतेह-ए-जंग चप्पड़चिड़ी में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे। इनके भोग 25 जून को सुबह डाले जाएंगे। इस कार्यक्रम में उच्च श्रेणी के कथावाचक, श्री दरबार साहिब अमृतसर सहित उच्च श्रेणी के कीर्तनी जत्थे, ढाडी जत्थे, कविश्री जत्थे और प्रचारक गुरबानी कीर्तन और कथा सुनाएंगे।
इस मौके पर प्रधान ने कहा कि गुरुद्वारा समन्वय समिति फतेह बुर्ज की ओर जाने वाली सड़क की खस्ता हालत ठीक करवाने और सड़क पर लाइटें ठीक करने की मांग को लेकर डीसी और विधायक को मांगपत्र देगी। इस स्मारक तक जाने वाली सड़क की मरम्मत नहीं होने से संगत में काफी रोष है। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य परमजीत कौर लांडरां, महिला अकाली दल की जिलाध्यक्ष बीबी कुलदीप कौर कंग, जसवंत सिंह भुल्लर, अमरजीत सिंह पाहवा, करम सिंह बाबरा, परमजीत सिंह गिल, प्रीतम सिंह, सुरजीत सिंह मथारू, महेंद्र सिंह, मनजीत सिंह मान, अमरजीत सिंह, तरलोचन सिंह, हरविंदर सिंह नंबरदार, एनएस राणा परमिंदर सिंह, राज सिंह अध्यक्ष बसपा मोहाली विधानसभा क्षेत्र, राजिंदर सिंह अध्यक्ष भाई जैताजी, जसपाल सिंह सहित आदि उपस्थित थे।