फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheque stolen and misused, attempt to implicate in false case, case registered

Mohali News: चेक चोरी कर किया दुरुपयोग, झूठे मामले में फंसाने का प्रयास, मामला दर्ज

Sat, 05 Apr 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cheque stolen and misused, attempt to implicate in false case, case registered
मोहाली। चोरी के बाद फर्जी हस्ताक्षर कर चेक का दुरुपयोग करने, झूठी शिकायत देकर मामला दर्ज करवाने के आरोप में सोहाना पुलिस ने रोपड़ के गांव दुलची के जसपाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 420, 465, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला डॉक्टर सिमरजीत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-68 मोहाली के रहने वाले डॉ. सिमरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर है। 19 फरवरी 2018 को उसका दोस्त रजिंदर सिंह निवासी गांव कैलों उससे मिलने के लिए उसके घर आया। उसके बताया कि उसका जानकार जसपाल सिंह उर्फ रोडा गांव डुलची माजरा में अपनी एक एकड़ जमीन बेच रहा है। अगले दिन 20 फरवरी को वह अपने दोस्त के साथ जसपाल सिंह की जमीन देखने गए। उन्हें जमीन पसंद आ गई और जसपाल सिंह के घर जाकर 18 लाख में सौदा तय कर लिया।
विज्ञापन

21 फरवरी को जसपाल सिंह को 8 लाख रुपये नकद दिए और कच्चा बयाना कर लिया। जसपाल सिंह ने बहाना बनाकर एग्रीमेंट के लिए समय ले लिया और तीन दिन बाद जमीन बेचने से इंकार कर दिया। जसपाल सिंह ने डॉक्टर को 3-3 लाख रुपये के दो चेक दिए और 2 लाख रुपये 9 मार्च 2018 को रजिंदर सिंह के घर पर लौटा दिए। उसी दौरान जसपाल सिंह उसके बैंक की चेकबुक और अस्पताल के कुछ जरूरी कागजात चोरी करके ले गया। नवंबर 2023 में उसे रोपड़ अदालत से कोर्ट का समन मिला कि उसके खिलाफ मामला दर्ज है जो अदालत में विचाराधीन है। यह झूठा मामला जसपाल सिंह ने जसविंदर सिंह के साथ मिलकर करवाया था। आरोपियों ने डॉ. सिमरजीत सिंह को एक ट्रैवल एजेंट घोषित किया और शिकायत दी कि उसने अमेरिका भेजने के नाम पर उनसे 6 लाख की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच डीएसपी (डी) रोपड़ ने की और शिकायतकर्ता को कई बार परवाने भेजकर अपनी गवाही देने को कहा लेकिन वह नहीं आया। यह जांच काफी लंबे समय तक चलती रही और अंत में डॉक्टर सिमरजीत को केस से बाहर निकाल दिया गया। बाद में डॉक्टर को सारी कहानी का पता चला कि उक्त व्यक्तियों ने पुलिस व अदालत को गुमराह कर झूठी कहानी रची और शिकायत दी और उसे बतौर ट्रैवल एजेंट साबित करने का प्रयास किया क्योंकि जसपाल सिंह डॉक्टर सिमरजीत सिंह को 3-3 लाख रुपये के चेक दिए थे। बाद में उन्होंने डॉक्टर सिमरजीत सिंह की चोरी की चेकबुक पर जाली हस्ताक्षर करवाकर चेक बाउंस करवा दिए। बाद में उन्होंने सोहाना पुलिस को मामले की शिकायत दी और जांच के बाद दोषी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed