{"_id":"65f836934288b5a64106d96d","slug":"cheated-of-rs-40-thousand-by-changing-atm-card-mohali-news-c-71-1-spkl1025-112762-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये ठगे
Mon, 18 Mar 2024 06:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोहाली में खरड़ निवासी एक व्यक्ति से एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। खरड़ के ग्रीन एवर टावर के रहने वाले राजेश कुमार ने बताया कि वह फेज 6 के केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे और 20,000 रुपये की तीन ट्रांजेक्शन के बाद 20,000 रुपये की चौथी ट्रांजेक्शन नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि एटीएम के बाहर खड़ा 24-25 साल का एक लड़का अंदर आया और उनसे 10 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की बात करने लगा और उनका कार्ड लेकर मशीन में डाल दिया, लेकिन ट्रांजेक्शन नहीं हुई और वह अपना कार्ड लेकर घर आ गए। उन्होंने बताया कि एटीएम के बाहर खड़े युवक ने उनका केनरा बैंक का एटीएम कार्ड बदल लिया और जाते समय यूको बैंक का एटीएम कार्ड दे दिया। उस समय उन्हें एटीएम कार्ड बदलने की जानकारी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद उनके खाते से 10-10 हजार के हिसाब से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।
इस संबंध में राजेश कुमार ने फेज 6 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले को लेकर सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।