फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheated of Rs 30 lakh in the name of selling house

Mohali News: मकान बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगे

Mon, 02 Oct 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 30 lakh in the name of selling house
खरड़। सनी एनक्लेव में मकान बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह दोनों वासी सनी एनक्लेव और मनदीप सिंह वासी गांव पक्की रुड़की खरड़ के रूप में हुई है। सिटी खरड़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह वासी गांव दोराहा लुधियाना ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त आरोपियों के साथ सनी एनक्लेव में एक मकान का सौदा 95 लाख रुपये में किया था। बयाने में 30 लाख रुपये दिए थे। बाद में उक्त आरोपियों ने न ही मकान की रजिस्ट्री उसके नाम करवाई और न ही उनके पैसे वापस किए। इस तरह आरोपियों ने मिलकर उसके साथ 30 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायत की जांच इंचार्ज ईओ विंग ने कर जांच रिपोर्ट डीएसपी (हेडक्वार्टर) के पास भेजी फिर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed