फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chargesheet filed against three including two police personnel

दो पुलिस मुलाजिम सहित तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sun, 21 Mar 2021 02:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against three including two police personnel
मोहाली। वीआईपी सिटी में एक कारोबारी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट और लूट की कोशिश करने के आरोपी दोनों पुलिस मुलाजिमों सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। वर्दी को शर्मसार करने वाली यह वारदात पिछले साल दिसंबर में हुई थी। जिसमें दो पुलिस मुलाजिमों ने एक सुरक्षाकर्मी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में सेक्टर 71 में जेटीपीएल कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट नरेश खन्ना के घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला कर लूट की कोशिश की गई थी। वारदात में आरोपियों के तौर पर एएसआई रशप्रीत सिंह व सिपाही दविंदर सिंह की पहचान हुई थी। वारदात में इनका तीसर साथी भी शामिल था। गांव संभालकी का रहना वाला विकास शर्मा सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। इसी ने लूट की योजना बनाई थी। मटौर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। अब मटौर पुलिस ने अदालत में तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 458, 382, 323, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस वारदात को एसएसपी सतिंदर सिंह ने पुलिस की छवि खराब करने वाला माना था। उन्होंने आरोपियों की शिनाख्त होते ही दोनो पुलिस मुलाजिमों को पंजाब पुलिस से डिसमिस कर दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-71 में रहने वाले जेटीपीएल कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट नरेश खन्ना के घर में लूट के इरादे से दो लोग घुसे थे। पुलिस को दिए बयान में नरेश खन्ना ने बताया था कि मास्क लगाकर वर्दी में दो पुलिस मुलाजिम उनके घर में घुस गए और मारपीट कर लूटने की कोशिश की थी। इस वारदात में नरेश को गंभीर चोटें भी आईं थीं, उसने दोनों की पुलिस वर्दी पर लगी नेम प्लेट से उनके नाम की पहचान की थी। नरेश ने एसएसपी को बताया था कि उनके घर का इनवर्टर अचानक खराब हो गया और घर की बिजली बंद हो गई। उनका बेटा प्रणव जैसे ही बाहर आंगन में इनवर्टर चेक करने गया तो तभी पुलिस की वर्दी में दो लोग घर में घुस गए। दोनों ने मास्क पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर एक स्विफ्ट कार खड़ी थी, जिसमें एक व्यक्ति बैठा था। पंजाब पुलिस की वर्दी में एक मुलाजिम ने खुद को एक्साइज विभाग का डीएसपी बताते हुए उन पर पिस्तौल तान दी और ड्राइंग रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके साथ ही दोनों ने सोने के गहने और नकदी हवाले करने को कहा। खन्ना ने बताया कि उन्हें शक हुआ तो उन्होंने दोनों से सर्च वारंट और पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा तो मारपीट शुरू कर दी। नरेश ने बताया कि दविंदर सिंह ने उनके हाथ पकड़ लिए और हर्षदीप सिंह ने सिर पर पिस्तौल की बट से कई वार किए।

इसके बाद दोनों घायल कर और बेटे प्रणव का मोबाइल फोन छीनकर स्विफ्ट कार से भाग हो गए थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी पुलिस मुलाजिमों ने बताया था कि विकास ने उन्हें जेटीपीएल कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट नरेश खन्ना के बारे में जानकारी दी थी। उसने पुलिस मुलाजिमों को बताया था कि नरेश खन्ना ही कंपनी का काम संभालता है और उसके घर में मोटी रकम रखी होती है। तीनों ने मिलकर नरेश खन्ना को डराने के लिए उसके साथ मारपीट कर लूटने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed