फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chaos during medical checkup of Amarnath pilgrims, police pacified them in two hours

Mohali News: अमरनाथ यात्रियों की मेडिकल जांच के दौरान हंगामा, पुलिस ने दो घंटे में किया शांत

Wed, 16 Apr 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Chaos during medical checkup of Amarnath pilgrims, police pacified them in two hours
ढकोली सरकारी अस्पताल में जांच के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद 
जीरकपुर। कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली की सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से यहां तैनात डॉक्टर डरे हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि खानापूर्ति के लिए प्रशासन ने पुलिस की पीसीआर अस्पताल परिसर में जरूर खड़ी कर दी है लेकिन व्यवस्था खराब है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर सात मिनट पर अमरनाथ यात्रा में जाने वाले लोगों ने हंगामा कर दिया। इस कारण डॉक्टरों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के दो घंटे तक समझाने बुझाने के बाद माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन

ढकोली अस्पताल की सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. पॉमी चतरथ ने बताया कि यहां अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का मेडिकल चेकअप चल रहा है। इस दौरान करीब 10:30 बजे बहुत से लोग मेडिकल करवाने के लिए इकट्ठे हो गए। उनको लाइन में खड़े होकर बारी आने पर अपना मेडिकल करवाने के लिए कहा, लेकिन कोई भी ऐसा करने को तैयार नहीं था। इस दौरान लोगों ने डॉक्टरों से बहस करनी शुरू कर दी। हंगामा होता देख डॉक्टरों ने ढकोली थाने में फोन करके पुलिस बुलाई। इसके बाद दो पुलिस मुलाजिम खाली हाथ वहां पहुंचे गए। ऐसे में लोगों का मेडिकल करने का काम अस्पताल की पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया। दोनों पुलिस मुलाजिम दोपहर करीब एक बजे लौट गए जबकि अमरनाथ यात्रियों का मेडिकल करने का काम दो बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन




झगड़े के बाद सहमे हैं सभी डाॅक्टर
एसएमओ पॉमी चतरथ और अन्य डाक्टरों ने बताया कि बीते दिनों डेराबस्सी अस्पताल में हंगामे के बाद अस्पताल का स्टॉफ डरा है। महिला डाक्टर तो ड्यूटी पर आने से भी कतरा रही है। ड्यूटी तो करनी है, इसलिए आना जरूरी है। हमारे यहां भी डाक्टरों ने भूख हड़ताल पर बैठकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी, पर एक दो मुलाजिम आए और कुछ दिन ही बैठे। अब तो कई महीनों से डाक्टर डर के साए में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






हमने ढकोली के अस्पताल में पीसीआर तैनात की है। यह हो सकता है कि पीसीआर कुछ समय के लिए इधर-उधर कहीं भेजी गई हो। ढकोली के अस्पताल में सुरक्षा प्रबंध ठोस कर दिए जाएंगे। - जसपिंदर सिंह गिल, डीएसपी जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed