फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Changes to the master plan will lead to narrower roads, sparking concern among the public

Mohali News: मास्टर प्लान में बदलाव से सड़कें होंगी संकरी, लोगों की बढ़ी चिंता

Fri, 23 Oct 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Changes to the master plan will lead to narrower roads, sparking concern among the public
मोहाली। मोहाली और न्यू चंडीगढ़ के मास्टर प्लान में सड़कों की चौड़ाई कम करने के प्रस्ताव पर विरोध बढ़ गया है। गमाडा ने 40 फीट चौड़ी सड़कों को 30 फीट करने का प्रस्ताव रखा है। इससे भविष्य में बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव से जाम लगने की आशंका है।
विज्ञापन

यह बदलाव न्यू चंडीगढ़ की ईको सिटी-3, ईको सिटी-4 और एरोट्रोपोलिस परियोजनाओं को प्रभावित कर सकता है। प्रस्ताव के अनुसार 200 वर्ग गज तक के प्लॉट वाले क्षेत्रों में 40 फीट की सड़क को 30 फीट किया जाएगा। इसके अलावा 200 फीट चौड़ी प्रस्तावित सेक्टर डिवाइडिंग सड़कों को 120 फीट और कुछ हिस्सों में 80 फीट तक करने का प्रस्ताव है। विरोध करने वालों का तर्क है कि यह सिर्फ सड़क की चौड़ाई कम करने का मामला नहीं है।
विज्ञापन

यह एंबुलेंस, दमकल की आवाजाही, बरसाती पानी की निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए उपलब्ध जगह को प्रभावित करेगा। जनता और विशेषज्ञों की आपत्तियां अंतिम फैसले से पहले महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अार्थिक दबाव बढ़ा: गमाडा पर जमीन अधिग्रहण की बढ़ती लागत और वित्तीय देनदारियों के कारण आर्थिक दबाव बढ़ा है। सड़क की चौड़ाई कम करने से अतिरिक्त जमीन की जरूरत घटेगी। इससे अधिग्रहण लागत को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। गमाडा के मुख्य प्रशासक संदीप ऋषि ने कहा कि यह फैसला भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से उत्पन्न बढ़ी हुई वित्तीय देनदारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हालांकि, विरोध करने वाले तत्काल बचत के लिए शहर की दीर्घकालिक जरूरतों से समझौता करने पर सवाल उठा रहे हैं। पंजाब के पूर्व वरिष्ठ टाउन प्लानर जीत कुमार गुप्ता ने कहा कि सड़कें किसी भी शहर की जीवनरेखा होती हैं। बिक्री योग्य जमीन बढ़ाने के लिए सड़कों की चौड़ाई कम करना भविष्य में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed