फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh's Smart Cycle Phase-7 found parked in the market

चंडीगढ़ की स्मार्ट साइकिल फेज-7 की मार्केट में खड़ी मिली

Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's Smart Cycle Phase-7 found parked in the market
मोहाली। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से निजी कंपनी के सहयोग से चलाई जा रही स्मार्ट साइकिल चलाने का शौक अब मोहाली के युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। शाम 7 बजे के बाद चंडीगढ़ के साथ लगते एरिया में चंडीगढ़ की स्मार्ट साइकिल लेकर घूमते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा साइकिल चोरी होने के मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल सोमवार को मोहाली के फेज-7 की मोटर मार्केट की पार्किंग के बाहर स्मार्ट साइकिल खड़ी मिली। इसका न तो कोई ताला लगा था और न ही कोई चेन। ऐसे में आसपास के दुकान वालों को भी साइकिल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि लोगों में इसकी चर्चा रही। बता दें कि इससे पहले नयागांव के श्मशान घाट से भी स्मार्ट साइकिल खड़ी मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त को चंडीगढ़ में स्मार्ट बाइक शेयरिंग योजना शुरू हुई थी। कंपनी ने 155 डॉकिंग स्टेशन से 1250 साइकिल संचालित की थीं। इसके बाद से साइकिल चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थी। वहीं देखा गया है कि लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से किए गए संसाधनों में भी लोग कितनी लापरवाही दिखाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed