{"_id":"61883804bbe144420f36cd07","slug":"chandigarh-s-smart-cycle-found-in-nayagaon-crematorium-mohali-news-pkl4322873102","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट शहर की स्मार्ट साइकिल पहुंची नयागांव के श्मशान घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट शहर की स्मार्ट साइकिल पहुंची नयागांव के श्मशान घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव। चंडीगढ़ में चल रही स्मार्ट साइकिलों पर चोरों की नजर है। नयागांव के श्मशानघाट से एक स्मार्ट साइकिल बरामद हुई है। अंदेशा है कि जीपीएस के कारण पकड़े जाने के डर से चोर साइकिल को यहीं फेंक गया।
शनिवार को गश्त कर रही पीसीआर टीम को किसी ने सूचना दी कि श्मशानघाट में स्मार्ट साइकिल पड़ी हुई है। टीम ने साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। स्मार्ट साइकिल का नंबर 41137 है । साइकिल टूटी हालत में थी। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है। नयागांव पुलिस ने इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। लेकिन बताया गया कि इस प्रोजेक्ट से पुलिस का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद नया गांव पुलिस ने साइकिल पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने की कोशिश की तो वह लगातार व्यस्त आता रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि साइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। इसकी सूचना हम संबंधित विभाग को देने की कोशिश कर रहे हैं।
पचास हजार रुपये है साइकिल की कीमत
स्मार्ट साइकिल की कीमत लगभग पचास हजार रुपये है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 12 अगस्त को ही 155 डॉकिंग स्टेशन एवं 1250 स्मार्ट साइकिलों के साथ यह योजना शुरू की थी। तीन महीने में ही स्मार्ट साइकिलों का बुरा हाल हो गया है। लोग साइकिलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे कंपनी के अधिकारी परेशान हैं।