फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   chandigarh railway station cctv

रेलवे स्टेशन पर लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार

Tue, 30 Jul 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
chandigarh railway station cctv
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्नैक्स बार की जांच करते पीएसी मेंबर। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को लेकर यात्री सुविधा समिति की तीन सदस्यीय टीम ने अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। यह टीम सोमवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच के लिए आई थी।
विज्ञापन

इस दौरान समिति मेंबर वीर कुमार यादव ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के क्लॉक रूम में न तो कोई स्कैनर है और न ही सीसीटीवी कैमरों में अच्छी विजिबिलिटी, ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों को सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने मंडल के उच्चाधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे और क्लॉक रूम में बैग स्कैनर की व्यवस्था जल्द करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन अधीक्षक और जीआरपी की तरफ से मंडल को भेजे गए प्रपोजल को भी देखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन की सफाई बेहतरीन है, लेकिन कुछ और सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

इस टीम में दयाल दास सोढी तथा हिमाद्री बल भी शामिल थे। इस टीम ने दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर रैंप और साइन बोर्ड लगाने का आदेश दिया। उसके बाद यात्री सुविधा समिति मेंबरों ने प्लेटफार्म नंबर-1 पर बने स्नैकबार की भी जांच की। जहां किचन में सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं थी, वहां मक्खियों का जमावड़ा था। इसे लेकर वह काफी नाराज हुए और कहा कि यहां यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुधारने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा डिजिटल चार्ट खराब
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे डिजिटल चार्ट खराब पड़े थे। इस पर जब पीएसी की टीम की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत डिजिटल आरक्षण डिस्प्ले चार्ट को चलने के लिए अधिकारियों को कहा तो उनके हाथ पैर फूलने लगे। डिजिटल आरक्षण डिस्प्ले चार्ट 15 जुलाई से खराब पड़े हैं। ऐसे में टीम के सदस्यों ने एडीआरएम और सीनियर डीसीएम को फटकार लगाते हुए कहा कि यह खराब हुए 15 दिन हो गए और आप लोगों ने अब तक ठीक नहीं करवाया। ऐसे में आप लोग यात्रियों को बेहतरीन सुविधा कैसे दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed