फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh police chased people sitting on hunger strike demanding construction of underpass

Mohali News: हरमिलाप नगर फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को चंडीगढ़ पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 22 Mar 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh police chased people sitting on hunger strike demanding construction of underpass
अंडरपास बनाने की मांग लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को चंडीगढ़ पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने धारा-144 का हवाला देकर हरमिलाप नगर फाटक पर नहीं बैठने दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। हरमिलाप नगर के रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर बलटाना के प्रताप सिंह राणा और उनके साथी चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठे तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें यहां से खदेड़ दिया। अनशन की सूचना पहले ही चंडीगढ़ प्रशासन को दे दी गई थी। लेकिन चंडीगढ़ में धारा-144 लगे होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को हड़ताल पर नहीं बैठने दिया। हालांकि प्रताप सिंह राणा ने दो से तीन लोगों के हड़ताल पर बैठने की गुहार लगाई थी, जिसे चंडीगढ़ प्रशासन ने नकारते हुए उन्हें वहां से खदेड़ दिया। वहीं, उसके बाद प्रताप सिंह राणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन और रेलवे विभाग की ओर से जानबूझकर अंडरपास बनाने के इस प्रोजेक्ट में देरी की जा रही है। इसको लेकर रोष में उन्होंने 5 मार्च को चंडीगढ़ प्रशासन और रेलवे विभाग के अधिकारियों को भूख हड़ताल की सूचना दे दी थी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने 20 मार्च को सूचना दे दी थी कि धारा-144 लगी होने के कारण वह धरना हड़ताल पर नहीं बैठ सकते।

इसके बावजूद प्रताप सिंह राणा अकेले ही हड़ताल पर बैठे, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें वहां से हटा दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का इस तरह का व्यवहार राजनीति से प्रेरित है। इसकी आशंका हमें पहले से ही थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके बाद में जो आंदोलन किया जाएगा इसकी सूचना प्रशासन को नहीं दूंगा। भले ही उस समय कुछ भी अंजाम हो, इसकी पूरी जिम्मेदरी चंडीगढ़ पुलिस को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed