{"_id":"61a70d8c153e1a5030279aa0","slug":"chandigarh-kharar-highway-jammed-for-eight-hours-people-of-vip-city-got-upset-mohali-news-pkl434642411","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-खरड़ हाईवे आठ घंटे जाम, वीआईपी सिटी के लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-खरड़ हाईवे आठ घंटे जाम, वीआईपी सिटी के लोग हुए परेशान
विज्ञापन
खरड़। संघर्ष पर चल रहे विभिन्न विभाग के मुलाजिमों ने सोमवार को चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर जाम लगा दिया। इस वजह से हाईवे के अलावा मोहाली शहर की सड़कों पर भी ट्रैफिक पर तरह से ठहर गया। सबसे ज्यादा दिक्कत खरड़-चंडीगढ़ हाईवे के दोनों ओर बसी सोसायटीज के लोगों को झेलनी पड़ी। उनको करीब 5-10 मिनट के सफर के लिए पूरे शहर के चक्कर लगाने पड़े। इतना ही नहीं, कई जगह संघर्षरत मुलाजिमों और लोगों में बहसबाजी भी हुई। हालांकि पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर स्थिति को संभाला। लेकिन खबर लिखे जाने तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को संघर्षरत मुलाजिमों ने दोपहर दो बजे पूरी तरह जाम कर दिया। इस वजह से शहरवासियों को हाईवे के दोनों ओर बसी सोसायटीज के लोगों को इधर से उधर जाने के लिए पूरे शहर का चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। आलम यह था कि मुलाजिमों के साथ कुछ वाहन चालकों में बहसबाजी तक हो गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों को बीच बचाव करना पड़ा। एनआरएचएस इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान डा. इंद्रजीत सिंह राणा, एनएचएस इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश प्रधान गुरप्रीत सिंह भुल्लर समेत अन्य प्रवक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कैप्टन सरकार की तर्ज पर चन्नी सरकार भी घोषणाओं तक ही सीमित है। सरकार कह रही है कि 36 हजार कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। कोरोना काल के दौरान पंजाब सरकार ने कर्मचारियों से वादा किया था कि आप कोरोना को हराओ, हम आपको विभाग में स्थायी करके तोहफा देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान अमरजीत सिंह और कार्यकारी प्रधान सुखजीत कंबोज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि ‘समान काम - समान वेतन’। लेकिन हमारे कर्मचारियों से दोगुना काम लिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि समूह कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।
‘आप’ नेताओं ने दिया समर्थन
इस मौके पर रोष रैली को संबोधित करते हुए ‘आप’ नेता अनमोल गगन मान ने कहा कि वह बहन-भाइयों के संघर्ष के जज्बे को सलाम करती हैं और पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनने पर कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा। इस मौके पर रैली को रमनप्रीत कौर, जसविंदर कौर, मनिंदर कौर, अवतार सिंह, अरुण दत्त, जगदेव मान, हरपाल सिंह सोढ़ी, डाक्टर विश्वजीत खंडा, धर्मदास और जगजीत आदि ने संबोधित किया। रोष रैली खत्म होते ही समूह कर्मचारियों की ओर से खरड़-चंडीगढ़ हाईवे की ओर बढ़ते हुए खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव देसूमाजरा के पास रोष धरना देकर यातायात जाम कर दिया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उन्हें सड़क जाम न करने की अपील करते रहे। कर्मचारी जब बांसो वाली चुंगी के पास पहुंचे तो पुलिस के लगाए बैरिकेड्स को हटा दिया और हाईवे पर रोष रैली शुरू करते हुए देसूमाजरा के पास हाईवे जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक हाईवे पूरी तरह से देर शाम तक जाम था और सड़क के साथ फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी।
विज्ञापन
एसपी मोहाली मुख्तयार सिंह, डीएसपी खरड़ गुरचरण सिंह, डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा, थाना सिटी खरड़ के एसएचओ विजय ओर से कार्यकारी अधिकारी रजनीश सूद समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे। स्थानीय दशहरा ग्राउंड में विधान सभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा रोष रैली को संबोधित कर रहे थे तो कर्मचारियों ने इसका बायकॉट करते हुए रैली की तरफ जाना शुरू कर दिया। जबकि कई महिला कर्मचारियों की ओर से स्टेज के पास आकर चिट्ट बगुले काले चोर के नारे भी लगाए गए। इसके चलते स्टेज संचालक को हरपाल सिंह चीमा का भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।े