फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh Administration removed illegal street vendors, same condition again after two hours

चंडीगढ़ प्रशासन में हटाई अवैध रेहडिया, 2 घंटे बाद फिर वही हाल

Fri, 06 May 2022 12:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration removed illegal street vendors, same condition again after two hours
नयागांव। विद्या मार्ग पर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार के साथ हर रोज अवैध रेहड़ियां लगती हैं। इस कारण लोगों को हर रोज जाम में फंसना पड़ता है। वीरवार को चंडीगढ़ प्रशासन की कार्रवाई के दो घंटे के अंदर ही फिर दोबारा से यह रेहड़ियां वहीं पर लग गईं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ नगर निगम ने अवैध रेहड़ी-फड़ी को हटाने के लिए कार्रवाई की गई थी। चंडीगढ़ प्रशासन की कार्रवाई के समय यह रास्ता बिल्कुल साफ हो गया था लेकिन अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों की हिम्मत इतनी है कि कार्रवाई के दो घंटे के बाद दोबारा से वहीं पर अवैध रेहड़ियां लगा दीं।
विज्ञापन

खुड्डा अलीशेर एवं नयागांव की तरफ से आने वाले इस रास्ते पर अवैध रेहड़ियों का इतना अतिक्रमण है कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी कब्जा कर रखा है। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था लेकिन 25 अप्रैल को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद वीरवार को प्रशासन ने कार्रवाई की गई। मामले में लोगों का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सिर्फ नाम के लिए कार्रवाई की जाती है। अगर प्रशासन की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाए तो यह समस्या दोबारा से न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ व नगर काउंसिल नयागांव में नहीं है तालमेल
लोगों ने कहा कि जब नगर काउंसिल नयागांव की तरफ से कार्रवाई की जाती है तो ये लोग चंडीगढ़ की हद में जाकर अपनी रेहड़ियां लगा लेते हैं। जब चंडीगढ़ की तरफ से कार्रवाई की जाती है तो यह भाग कर नयागांव के क्षेत्र में आ जाते हैं। इस कारण प्रशासन की कार्रवाई का असर नहीं होता है। अगर दोनों तरफ तालमेल बिठाकर एक साथ कार्रवाई की जाए तो इन पर नकेल कसी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed