फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   chamber alotment mohali, advocate protest, stop work mohali

जगह अलॉट नहीं हुई तो वकील जाएंगे हड़ताल पर

Thu, 17 Mar 2016 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 17 Mar 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
chamber alotment mohali, advocate protest, stop work mohali
file pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला रेवन्यू बार एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। एसोसिएशन की बुधवार को आपात मीटिंग हुई। इसमें प्रशासन को अल्टीमेेटम दिया है कि 20 मार्च तक अगर उन्हें सेक्टर-76 में बनाए गए नए प्रबंधकीय कांपलेक्स में बैठने के लिए जगह अलॉट न की तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। उनके साथ टाइपिस्ट व स्टांम वेंडर भी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में लोगों को जो भी मुश्किल उठानी पड़ेगी। उसके लिए जिला प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर-76 में नया प्रबंधकीय कांप्लेक्स बनाया गया है। यह कांप्लेक्स पूरी तरह आधुनिक किस्म का है। इसी महीने के आखिर में फेज-1 से प्रबंधकीय कांप्लेक्स उसमें शिफ्ट हो जाएगा। लेकिन वकीलों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें वहां पर बैठने के लिए जगह देने से मना कर रहा है। ऐेसे में उन्हें अपने परिवार पालने में संकट का सामना करना पड़ेगा। उनका कहना है कि करीब तीन वर्ष से इस संबंध में प्रशासन को लिखित रूप में दिया जा रहा है। प्रशासन ने पहले उनकी मांग को स्वीकार भी कर लिया था। उन्होंने बताया कि यह मामला केवल वकीलों/ नोटरी का नहीं है। बल्कि तहसील, जिले से संबंधित टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर, फोटो स्टेट वालों का भी है। वहीं, उन्होंने साफ किया है कि 20 मार्च तक मामला हल नहीं हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा। रेवन्यू बार एसोसिएशन के मेंबर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं, इस मामले में एसोसिएशन नेताओं से भी संपर्क करेगी। जिक्रयोग है कि इससे पहले ज्यूडिशियल कांप्लेक्स भी सेक्टर-76 में शिफ्ट हुआ था। उस समय भी वकीलों के चैंबरों को लेकर बवाल हुआ था। आखिर में जजों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा था।
विज्ञापन


ज्यूडिशियल बार एसोसिएशन भी आई समर्थन में
रेवन्यू बार एसोसिएशन के मेंबरों ने बताया कि उनके इस संघर्ष को ज्यूडिशियल बार एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दे दिया है। साथ ही हर कदम पर सहयोग देने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed