फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Challenge to move community health center out of Mohali, notice to Punjab government

Mohali News: मोहाली से कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को बाहर ले जाने को चुनौती, पंजाब सरकार को नोटिस

Fri, 02 Feb 2024 03:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Challenge to move community health center out of Mohali, notice to Punjab government
चंडीगढ़। मोहाली-फेज 3 में मौजूद कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) के स्थान पर लीवर को समर्पित अस्पताल बनाने के लिए इमारत पर कब्जे के बाद वैकल्पिक स्थान संते माजरा गांव में देने को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।याचिका में बताया गया कि ऐसा करके मोहाली निवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित किया जा रहा है क्योंकि यह गांव वर्तमान स्थान से 11 किलोमीटर दूर है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए मोहाली निवासी कुलजीत सिंह बेदी ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने फेज-3 में मौजूद कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को बंद कर लीवर अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के चलते स्थानीय निवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लीवर अस्पताल के लिए इमारत पर कब्जा ले लिया गया है, लेकिन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर स्थापित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में पंजाब सरकार के इस निर्णय को रद्द करने का आदेश दिया जाए।
विज्ञापन

याचिका का विरोध करते हुए पंजाब सरकार की ओर से बताया गया था कि पंजाब सरकार ने व्यापक जनहित में इस जमीन पर लीवर को समर्पित अस्पताल खोलने का निर्णय लिया है। इस अस्पताल से बहुत से लोगों को लाभ मिलेगा। याची पक्ष ने कहा कि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के लिए गांव संते माजरा में जमीन तय की गई है और यह वर्तमान स्थान से 11 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में कम्युनिटी सेंटर को वर्तमान स्थान से कहीं और लेकर जाना लोगों से रियायती स्वास्थ्य सेवाओं को छीनने जैसा होगा। किसी भी कल्याणकारी राज्य से ऐसे कार्य की अपेक्षा नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed