{"_id":"66bbe1aa89d4eaa50902f764","slug":"challan-issued-to-13-houses-after-finding-larvae-mohali-news-c-71-1-mli1008-118128-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लार्वा मिलने पर 13 घरों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लार्वा मिलने पर 13 घरों के चालान काटे
विज्ञापन
मोहाली। डेंगू मच्छर के लार्वा को नष्ट करने में कोताही वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डेंगू रोधी टीम ने मंगलवार को 13 घरों के चालान काटे। बरसात के मौसम में अब तक मच्छरों के लार्वा के लिए कुल 481 चालान काटे जा चुके हैं।
सिविल सर्जन डाॅ. दविंदर कुमार पुरी के बताया कि जिले में लगातार घर-घर जाकर डेंगू रोधी टीमें घरेलू सर्वेक्षण कर रही हैं और लोगों को डेंगू की रोकथाम के बारे में जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मच्छर से बचने के लिए अपने घरों में रखे कूलर, गमलों, रेफ्रिजरेटर ट्रे और अन्य कंटेनरों में पानी जमा न होने दें।
यदि किसी को बुखार है तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में अपने रक्त की जांच कराएं।