फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chain snatching case registered in Mohali recorded in CCTV

Mohali: पता पूछने के बहाने बुजुर्ग से छीनी चेन, आरोपियों से अकेले ही भिड़ गई 72 वर्षीय महिला

Wed, 22 Jun 2022 03:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 22 Jun 2022 03:54 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला ने काफी देर तक आरोपियों से मुकाबला किया, लेकिन महिला को इसमें कामयाबी नहीं मिली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई है। इस बारे में पुलिस को लिखित में शिकायत भी दे दी गई है।

विज्ञापन
Chain snatching case registered in Mohali recorded in CCTV
कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली शहर के प्राइम सेक्टरों में शुमार सेक्टर 68 में बुधवार सुबह पता पूछने के बहाने दो बाइक सवार युवक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत्त बुजुर्ग महिला से सोने की चेन और लॉकेट छीनकर भाग गए। बुजुर्ग महिला ने काफी देर तक आरोपियों से मुकाबला किया, लेकिन महिला को इसमें कामयाबी नहीं मिली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई है। इस बारे में पुलिस को लिखित में शिकायत भी दे दी गई है।  इलाके के लोगों का कहना है कि आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह 7:00 से 7:30 बजे के बीच की है। ओम्स से रिटायर बुजुर्ग कृष्ण आर्या (80 )और उनकी पत्नी सरोज आर्या (72) सैर के लिए पार्क में गए हुए थे। इस दौरान पत्नी अकेले ही घर के लिए निकल पड़ी। जब वह पंचम सोसाइटी के पास पहुंची तो वहां बाइक सवार दो युवक आए। 
विज्ञापन


इसमें से एक युवक पता पूछने के बहाने पैदल चलकर महिला के पास गया और उनकी सोने की चेन छीनकर दोनों लोग फरार हो गए। हालांकि महिला ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को घेर लिया। करीब 20 से 25 सेकेंड महिला ने आरोपियों का मुकाबला किया, लेकिन बाइक स्टार्ट होने की वजह से आरोपी भागने में कामयाब रहे। जानकारों की मानें तो अगर आरोपियों से मुकाबला हो जाता तो यह वारदात रोकी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नम्बर प्लेट पर लगाया था कपड़ा
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी काफी शातिर थे। उन्होंने अपनी बाइक के पीछे वाली नंबर प्लेट को कपड़े से ढंका हुआ था, ताकि उनका कोई सुराग न लग पाए। हालांकि यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।


पहले हुई ये वारदातें
इस इलाके में अपराध काफी तेज गति से बढ़ रहे हैं। करीब एक हफ्ते से खरड़ में एक के बाद एक छिनैती की वारदातें हो रही हैं। डेराबस्सी में रुपये की लूट और मोहाली में ज्वैलर से लूट की घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस घटनाओं से अभी तक कोई सबक नहीं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed