फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CCTV Cameras on Zirakpur highway defective, criminals getting help in escape

जीरकपुर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब, अपराधियों को भागने में मिल रही मदद

Sun, 09 Feb 2020 09:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
CCTV Cameras on Zirakpur highway defective, criminals getting help in escape
जीरकपुर। जीरकपुर, पंचकूला और चंडीगढ़ में अपराधी अपराध करके जीरकपुर हाईवे के रास्ते आसानी से निकल रहे हैं क्योंकि हाईवे के मुख्य प्वाइंटों पर लगाए गए 12 सीसीटीवी कैमरे ढाई साल से खराब पड़े हैं। इस बारे में जीरकपुर के एमई ने कहा कि जल्द ही इन सीसीटीवी कैमरों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जुलाई 2019 में मोहाली के डीसी के दौरे के बाद लोगों को कुछ उम्मीद जगी थी कि हाईवे किनारे खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों जल्द ठीक होंगे। उस समय खराब सीसीटीवी कैमरों और बंद पड़े ट्रैफिक लाइट प्वाइंट्स को लेकर डीसी ने नगर काउंसिल सहित प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई थी लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब आलम यह है कि इन कैमरों का पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। बता दें कि 2015 में 15 लाख रुपये की लागत से जीरकपुर हाईवे के मुख्य प्वाइंटों पर 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 20 बार नगर काउंसिल को लिखा पत्र
सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नगर काउंसिल 20 बार पत्र लिखा पर काउंसिल ने सीसीटीवी कैमरे लगवाना तो दूर इन पत्रों का जवाब तक नहीं दिया। जब शहर में दो सीसीटीवी कैमरे खराब हुए थे, ट्रैफिक पुलिस तब से पत्र लिख रही है पर ध्यान न देने की वजह से एक-एक करके 12 जगहों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों का फ्लैट खरीदा, सुरक्षा जीरो
लोग जीरकपुर में दूसरे राज्यों से आकर लाखों रुपये के फ्लैट और जमीन खरीदकर रह रहे हैं, लेकिन यहां उनकी सुरक्षा जीरो है। लोगों का कहना है कि सरकार को टैक्स भरते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा की ओर न तो जिला प्रशासन और न ही जीरकपुर नगर काउंसिल का ध्यान है।
बस अड्डे में बनाया था कंट्रोल रूम
नगर काउंसिल ने 15 लाख रुपये की लागत से शहर के 12 प्वाइंट पर कैमरे लगाए थे। उनका सीधा लिंक बस अड्डे में बने ट्रैफिक इंचार्ज रूम से करवाया गया था। जीरकपुर बस अड्डे में एक रूम में कंट्रोल रूम में स्क्रीन लगाई गई थी, जहां से ट्रैफिक पुलिस कैमरों से सारी गतिविधियों पर नजर रखती थी। यही नहीं शहर में कोई वारदात होते ही संबंधित थाना पुलिस भी इस कंट्रोल रूम का फायदा उठाती थी, लेकिन अब करीब ढाई साल से ये सारे कैमरे बंद पड़े हैं।

कोट
डीसी ने हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। इन पर विचार चल रहा है। जल्द ही हाईवे पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को बदला जाएगा। -मुकेश कुमार, एमई, नगर काउंसिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed