फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CBI probe into scam in selling land of JCT Limited: Bir Davinder Singh

जेसीटी लिमिटेड की जमीन बेचने में घोटाले की हो सीबीआई जांच : बीर दविंदर सिंह

Fri, 25 Dec 2020 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
CBI probe into scam in selling land of JCT Limited: Bir Davinder Singh
मोहाली। पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह ने वीरवार को एक प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया है कि मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जेसीटी लिमिटेड की 31 एकड़ से अधिक जमीन को बेचने में बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी एक सरकारी विभाग और रियल एस्टेट के बड़े लोगों ने मिलीभगत कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जिससे इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में बीर दविंदर सिंह ने कहा कि यह जमीन पंजाब इन्फोटेक ने वर्ष-1984 में जेसीटी लिमिटेड कंपनी को अलाट की थी। जबकि कुछ साल बाद यह कंपनी बंद हो गई थी। भारत सरकार की ओर से इसके लिए अधिकारिक परिसमापक (लिकुडेटर) नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी में पंजाब इन्फोटेक की 50 फीसदी हिस्सेदारी थी। हाल ही में परिसमापक (लिकुडेटर) ने इसका प्रबंध कंपनी को सौंप दिया था। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed