{"_id":"62081a47567d3720cb739be8","slug":"cash-and-goods-stolen-from-two-shops-in-kharar-complaint-given-to-police-mohali-news-pkl4418808181","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ में दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
खरड़। शनिवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे छज्जू माजरा रोड पर अज्ञात चोरों ने डिपार्टमेंटल व मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। चोरी की इस घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
दुर्गा मार्ट डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार रात को लगभग 9 बजे अपना स्टोर को बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब उनका स्टाफ स्टोर पर आया तो देखा कि दुकान का बड़ा शटर तिरछा करके ताले समेत उपर उठाया हुआ था। स्टाफ द्वारा तुरंत इस घटना की जानकारी मालिक अनिल कुमार को दी गई। अनिल कुमार सूचना मिलते ही स्टोर पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी लगभग पौने दो लाख रुपये की नकदी गायब थी। चोरी की घटना स्टोर के अंदर लगे कैमरों में कैद हो गई है।
वहीं, इससे कुछ दूरी पर स्थित एक दवाइयों की दुकान में भी चोरी हुई। गेटवैल मेडिकोज के मालिक संदीप सिंह ने बताया कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार की रात को भी लगभग साढे़ नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि दुकान का शटर तिरछा करके ऊपर उठाया हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे लगभग 15 हजार रुपये व कुछ कीमती सामान गायब था। दोनों दुकानदारों ने सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।