फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered on three fake travel agents who fraud in name of sending Canada

मोहाली : कनाडा के नाम पर भेज दिया थाईलैंड, 12 लाख ठगने पर तीन फर्जी ट्रेवल एजेंट नामजद

Fri, 07 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Case registered on three fake travel agents who fraud in name of sending Canada
खरड़। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में खरड़ पुलिस ने तीन फर्जी एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गडांगा के निवासी सुखचरण सिंह ने बताया कि वह अपने एक जानकार के माध्यम से दविंदर सिंह नामक ट्रेवल एजेंट से मिला था। वह अपने बेटे जगजीत सिंह को कनाडा भेजना चाहता था। बातचीत में दविंदर सिंह ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसके बेटे वर्क परमिट दिलवाकर कनाडा का पीआर दिलवा देगा। इसके बाद दविंदर ने जगजीत को कनाडा सैटल करवाने के लिए 25 लाख रुपये में सौदा तय किया। इसमें आधी रकम पहले और बाकी रकम कनाडा पहुंचाने के बाद एजेंट को दी जानी थी। सबसे पहले काम शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये और जगजीत के कागजात दविंदर सिंह को दे दिए गए। इसके बाद जगजीत सिंह और उसके साथी गगनदीप सिंह और अमजद फरीऊद्दीन खान के बैंक खाते में कुल 12 लाख रुपये जमा करवा दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद दविंदर सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह का कनाडा का वीजा लग चुका है, वह चार लाख रुपये और अमरीकी डॉलर लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएं। इसके बाद 10 अप्रैल 2019 को दविंदर सिंह और उसके साथियों ने जगजीत सिंह को कनाडा के बजाए थाईलैंड का जाली वीजे वाला पासपोर्ट देकर जहाज में बैठा दिया। लेकिन जब जगहीत थाईलैंड एयरपोर्ट पर उतरा तो वहां की अथॉरिटी ने जगजीत सिंह को जाली दस्तावेज समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

इतने रुपये ठगने के बावजूद अमजद खान का जगजीत के पिता को फोन आया कि उनके बेटे को थाईलैंड एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे छुड़ाने के लिए 50 हजार रुपये लगेंगे। इस पर मजबूरन सुखचरण सिंह ने अमजद खान के बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा करवा दिए और जगजीत सिंह घर वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुखरण सिंह की शिकायत पर थाना घडुआं पुलिस ने आरोपी दविंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर-2, नजदीक रेलवे स्टेशन बस्सी पठाना, गगनदीप सिंह निवासी गांव ककराला खमाणों और अमजद फरीऊद्दीन खान निवासी बांद्रा, मुंबई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed