{"_id":"665279eab344abfc7c0c6df4","slug":"case-registered-for-pushing-and-shoving-in-burail-police-post-mohali-news-c-16-pkl1043-429959-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बुड़ैल पुलिस चौकी में धक्का-मुक्की के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बुड़ैल पुलिस चौकी में धक्का-मुक्की के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 20 मई की रात बुड़ैल पुलिस चौकी में हंगामे के बीच हुई धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी आगामी कार्रवाई नहीं की गई है। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया था।
बता दें कि घटना वाली रात लगभग 10 बजे बुड़ैल के बाजार में एक दुकान खुली थी। इसी बीच वहां एक सिपाही पहुंचा और दुकान बंद करने के लिए कहने लगा। दुकानदार ने दुकान बंद करने में थोड़ा समय लगने की बात कही। इस पर उनकी बहस हो गई। पुलिस कांस्टेबल ने दो लोगों को हिरासत में लेकर चौकी ले गया। देखते ही देखते बाजार के अन्य दुकानदार चौकी पहुंच गए थे। कांस्टेबल की ओर से बिना वजह दो लोगों को चौकी में लाकर मारपीट करने से नाराज दुकानदारों व पुलिस के बीच कहासुनी हो गई जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस दौरान एक भाजपा पार्षद ने पहुंचकर पुलिसकर्मी को बचाने का प्रयास किया था।