फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against the person who did second marriage fraudulently in Dhakoli in Zirakpur

जीरकपुर मे ढकोली में धोखे से दूसरा विवाह करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 01 Oct 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the person who did second marriage fraudulently in Dhakoli in Zirakpur
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पहले से शादीशुदा होने के बावजूद धोखे में रखकर दूसरा विवाह करने और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रोबिन मेहता निवासी ढकोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि रोबिन मेहता पहले से ही शादीशुदा था। जब उसकी रोबिन से मुलाकात हुई तो रोबिन ने बताया था कि उसका पहली पत्नी के साथ तलाक हो चुका है। इसके बाद साल 2016 में उसने मेरे साथ दूसरा विवाह कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मुझे पता लगा कि रोबिन मेहता ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना उसको धोखे में रखकर मेरे साथ दूसरा विवाह किया है। जब उसने रोबिन से इस बारे में पूछा तो वह मेरे साथ लड़ाइ-झगड़ा करने के साथ दहेज के लिए तंग परेशान करने लगा। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि रोबिन मेहता मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस मामले के जांच अधिकारी सहायक इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी रोबिन मेहता के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed