फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against 7 for smuggling liquor and drinking alcohol in the car

शराब तस्करी और गाड़ी में शराब पीने पर 7 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 01 Feb 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 7 for smuggling liquor and drinking alcohol in the car
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने शराब तस्करी और गाड़ी में शराब पीने के आरोप में तीन अलग-अलग मामलों में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम नाकाबंदी के दौरान हरमिलाप नगर में मौजूद थी। सूचना के आधार पर चंडीगढ़ की ओर से आ रही कार को रोका गया तो उससे 10 बोतल शराब बरामद की गईं। आरोपी की पहचान संदीप शर्मा निवासी रविंद्रा एन्क्लेव बलटाना के रूप में हुई है।

दूसरे मामले में पुलिस टीम वीआईपी रोड पर मौजूद थी जहां मेन मार्केट में तीन व्यक्ति यूके नंबर गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल नेगी निवासी चंडीगढ़, विशाल निवासी वीआईपी रोड और दीपक शर्मा के रूप में हुई है। तीसरे मामले में पुलिस टीम देवा जी प्लाजा पहुंची तो वहां भी चंडीगढ़ नंबर कार में तीन व्यक्ति शराब पी रहे थे। आरोपियों की पहचान विकास, वरुण निवासी बादल कॉलोनी और नवीन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed