{"_id":"605e4ff28ebc3ee65332a1ca","slug":"case-of-three-people-killed-by-mercedes-candle-march-will-come-out-in-the-plaza-today-for-justice-mohali-news-pkl4084739149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में मर्सिडीज से तीन लोगों की जान लेने का मामला : इंसाफ के लिए आज प्लाजा में निकलेगा कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में मर्सिडीज से तीन लोगों की जान लेने का मामला : इंसाफ के लिए आज प्लाजा में निकलेगा कैंडल मार्च
विज्ञापन
मोहाली। शराब के नशे में मर्सिडीज कार से तीन लोगों की जान लेने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के मद्देनजर शनिवार को सेक्टर-17 प्लाजा में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कैंडल मार्च में पीड़ित परिवार भी शामिल होंगे। कोरोना संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ट्राइसिटी के सैकड़ों लोग इस मार्च का हिस्सा बनेंगे।
दुर्घटना में जान गंवाने वाले अंकुश नरूला के जीजा विशाल पंडित ने बताया कि इस हादसे ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी समर्थ को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो आरोपी अभी फरार हैं। कैंडल मार्च के जरिए हम सरकार से प्रार्थना करेंगे कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह का हादसा दोबारा न हो। हम इंसाफ पाने के लिए यह मार्च निकालेंगे।
दरअसल पिछले शनिवार को तेज रफ्तार मर्सिटीज कार ने एयरपोर्ट रोड स्थित राधा स्वामी चौक पर एक कार को टक्कर मारने के बाद साइकिल सवार दो लोगों को रौंद दिया था। हादसे में कार सवार अंकुश नरूला, धर्मप्रीत सिंह और साइकिल सवार राम प्रसाद की मौत हो गई थी। अंकुश नरूला की पत्नी आठ माह की गर्भवती थी, जबकि धर्मप्रीत की शादी होने वाली थी। उसके परिवार में तैयारियां की जा रही थीं। जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ट्वीट कर जानकारी दी तो पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को गिरफ्तार किया। उसके दो साथी प्रभनूर और अर्जुन अभी फरार हैं। यह तीनों रसूखदार परिवारों से संबंध रखते हैं। जांच में सामने आया था कि समर्थ ने शराब पी रखी थी। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने दो हफ्ते में केस की जांच पूरी करने का आदेश दिया था।