फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case of murder registred after four and a quarter months

सवा चार महीने बाद हत्या का केस दर्ज

Thu, 23 Jul 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case of murder registred after four and a quarter months
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर स्थित सैनी मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय के दर्जी की मौत के मामले में पुलिस ने सवा चार महीने बाद हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह केस मृतक की पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि बरवाला रोड पर 45 वर्षीय के दर्जी की 13 मार्च की सुबह खेतों से लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक दर्जी की पहचान जसविंद्र सिंह सैनी के रूप में हुई थी, जो बरवाला सड़क पर दुकान करता था। मृतक के सिर पर चोट लगी हुई थी, जिसके आधार पर उसके परिजनों ने हत्या होने का शक जताया था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि उनका पति 12 मार्च की रात करीब 8 बजे दुकान को ताला लगाकर चाबी पास के पड़ोसी दुकानदार को दे कर बाइक पर कहीं चला गया था। देर रात तक घर वापस न आने पर परिवार ने सारी रात खोज की। सुबह जब जसविंद्र का भाई खेतों की तरफ गया तो उसे एक पेड़ नीचे जसविंद्र की बाइक दिखाई दी। उसने थोड़ा आगे जाकर देखा तो जसविंद्र की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया पहले धारा 174 के तहत केस दर्ज किया था जबकि अब मृतक की पत्नी अमरजीत कौर के ब्यान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने बाद में मौत के कारण सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed