फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed for using abusive language against priest and mother Naina Devi

Mohali News: पुजारी और मां नैना देवी को अभद्र भाषा बोलने पर मामला दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Case filed for using abusive language against priest and mother Naina Devi
खरड़। सिटी खरड़ पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मनीष टांक निवासी खरड़ के रूप में हुई है। आरोपी मनीष के खिलाफ कमल किशोर शर्मा की शिकायत पर बीएनएस की धारा -299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भागा बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापा मार रही है। पुलिस को दी शिकायत में कमल किशोर शर्मा ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक पोस्ट देखी। इसमें श्री माता नैना देवी और वहां के पुजारी के खिलाफ अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने अपने तौर पर इसकी जांच की तो पता चला कि यह पोस्ट मनीष टांक के सोशल अकाउंट से पोस्ट की गई थी। उन्होंने बताया कि ऐसी पोस्ट डालकर हिंदू भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। इसके खिलाफ उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed