फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed for seven including one woman on charges of gang rape and abortion

सामूहिक दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप में एक महिला समेत सात पर केस दर्ज

Thu, 07 Jan 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Case filed for seven including one woman on charges of gang rape and abortion
मोहाली। सोहाना थाने में सामूहिक दुष्कर्म, गर्भपात और साजिश रचने के आरोप एक महिला समेत सात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। आरोपियों की पहचान गुरप्यार सिंह, उसकी मां शिंदरपाल कौर, पिता लाभ सिंह, भाई बलकार सिंह, गगन शर्मा, रामबिंदर सिंह उर्फ रूबी चहल व निर्मल सिंह के रूप में की गई। आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत दी थी कि वह 2016 में निर्मल सिंह के संपर्क में आई थी। निर्मल ने उसे गुरप्यार सिंह से मिलवाया। उसने उसे आश्वासन दिया था कि गुरप्यार सिंह के अच्छे लिंक है, वह उसे अच्छी नौकरी दिलाने में मदद करेगा। गुरप्यार उसे पसंद करने लगा। पिछले साल जनवरी में उसने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसे शीतलपेय में नशीली चीज पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। जब उसने आपत्ति जताई तो गुरप्यार ने उससे शादी का वादा किया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। रूबी चहल और निर्मल सिंह को भी इस बारे में पता था। वह सभी गर्भपात के लिए परेशान करने लगे। हालांकि उसने उनकी बात नहीं मानी। पिछले साल अक्तूबर में गुरप्यार ने उससे शादी कर ली और चंडीगढ़ के पास खुड्डा लाहौरा में रहने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसके एक अन्य महिला से भी संबंध थे। पीड़िता ने बताया कि बुखार में उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद गुरप्यार के परिवार ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed