फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed for dowry and assault in two separate cases

दो अलग-अलग मामलों में दहेज और मारपीट के आरोप में केस दर्ज

Thu, 04 Feb 2021 02:49 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Case filed for dowry and assault in two separate cases
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस ने दहेज मांगने और मारपीट करने के दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस को दी गई शिकायत में ममता गर्ग निवासी हरमिलाप नगर, फेज-2 बलटाना ने बताया कि उसकी शादी सचिन गर्ग के साथ 2017 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति सचिन गर्ग ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी और दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इससे तंग आकर उसने मामले की शिकायत वुमन सैल और डीएसपी हेड क्वार्टर को दी। इस मामले की पड़ताल करने के बाद जीरकपुर पुलिस ने ममता गर्ग की शिकायत पर उसके पति सचिन गर्ग और उसके परिवार के सदस्यों में राज कुमार गर्ग और उसकी पत्नी कृष्णा गर्ग निवासी हरमिलाप नगर, फेज-2, बलटाना, जीरकपुर के खिलाफ दहेज मांगने और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में शिकायतकर्ता मीतू निवासी सैनी विहार-1, बलटाना ने बताया कि उसकी शादी फरवरी, 2020 में अतुल के साथ हुआ हुई थी। उसके माता-पिता ने उसकी शादी अपनी हैसियत के मुताबिक की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति और ज्यादा दहेज लेकर आने की जिद करने लगा और उसके साथ मारपीट करनी भी शुरू कर दी थी। इससे तंग होकर उसने शिकायत वुमन सैल और डीएसपी हैड क्वार्टर को दी। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने जांच के बाद और एसएसपी मोहाली के आदेश पर अतुल निवासी गांव दाऊं, जिला मोहाली के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed