{"_id":"61940d14498d1231ef3b8954","slug":"case-filed-against-zirakpur-farmer-leader-vivek-vats-for-selling-cocaine-mohali-news-pkl4332197154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर के किसान नेता विवेक वत्स पर कोकीन बेचने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर के किसान नेता विवेक वत्स पर कोकीन बेचने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। भारतीय किसान यूनियन डकोंदा के जीरकपुर इकाई के प्रधान विवेक वत्स और उसके साथी मनिंदर को सीआईए स्टाफ ने 104 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के अधिकारियों ने बताया कि विवेक वत्स निवासी चिनार होम्स किशनपुरा पीरमुछल्ला और उसका साथी मनिंदर निवासी मनीमाजरा को टैंपरेरी नंबर की बलीनो कार के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि सीआईए स्टाफ मोहाली की ओर से यह कार्रवाई सिख म्यूजियम बलौंगी के नजदीक की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ के आईपीसी की धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि दोनों आरोपी यह नशा कहां से लेकर आते थे और कहां कहां बेचते थे।
हालांकि किसान यूनियन के नेताओं की ओर से जीरकपुर इकाई के प्रधान विवेक वत्स को एक महीना पहले ही यूनियन से निकाले जाने की बात कही जा रही है। लेकिन विवेक वत्स किसानी संघर्ष में काफी सरगर्म रहे हैं। उनके ऊपर राजपुरा में भाजपा नेता को घर में बंदी बनाने और घेराव करने के आरोप में राजपुरा में विभिन्न धाराओं 342, 543 और 186 के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। वह पंचकूला, जीरकपुर और बलटाना क्षेत्र में काफी सरगर्म रहा है।
अब यूनियन से कोई लेनादेना नहीं
विवेक वत्स को हमने एक महीना पहले ही यूनियन से निकाल दिया था। उसकी अब हमारी यूनियन के साथ कोई लेनादेना नहीं है। उसका नाम और घर का पता तो है, लेकिन उसके साथ एक महीने से न तो कोई मुलाकात हुई है और न ही यूनियन की किसी गतिविधि में उसने हिस्सा लिया है। - जगजीत सिंह (जग्गी कराला) भारतीय किसान यूनियन, डकोंदा, जिला प्रधान मोहाली।