फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against couple for assaulting security personnel

पीने के पानी की बर्बादी की तो गिरेगी परिषद की गाज

Wed, 13 Apr 2022 01:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed against couple for assaulting security personnel
खरड़। गर्मियों में पानी की कमी दूर करने के लिए नगर परिषद सख्त हो गई है। इतना ही नहीं पानी की बर्बादी करने पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। इसके अलाव निर्माण कार्य के लिए पीने वाला पानी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बल्कि इसके लिए लोगों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी लेना होगा या सबमर्सिबल बोर करवाना पड़ेगा। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खरड़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने पीने के पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शहर में चल रहे सभी सर्विस स्टेशन अपना सबमर्सिबल बोर करवाकर पानी इस्तेमाल करें, नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषद की सीमा में चल रहे बड़े निर्माण कार्यों के मालिकों से भी कहा कि वह अपनी इमारतों के निर्माण कार्य के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट से टैंकरों द्वारा पानी लें या फिर अपने सबमर्सिबल बोर करवाएं। नगर परिषद के पीने वाले पानी का इस्तेमाल अगर निर्माण कार्य में किया तो नगर परिषद उनका कनेक्शन पक्के तौर पर काट देगी। इसके अलावा उन्होंने पीने वाले पानी का इस्तेमाल कार धोने और घरों के पार्कों में इस्तेमाल करने वालों से भी अपील की है कि वह भीषण गर्मी में पानी की कमी को देखते हुए अभी कुछ महीनों के लिए घरेलू पीने का अन्य कार्यों में इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed